Nasa के लिए पुराना हुआ जेम्‍स वेब टेलिस्‍कोप! 2040 के लॉन्‍च पर काम शुरू, जानें पूरा मामला

एजेंसी इसे हैबिटेबल वर्ल्ड्स ऑब्जर्वेटरी (Habitable Worlds Observatory) कहती है। यह 6.5 मीटर का स्पेस टेलीस्कोप होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जनवरी 2023 13:21 IST
ख़ास बातें
  • नासा भविष्‍य के लिए स्‍पेस टेलिस्‍कोप पर काम कर रही है
  • इसे हैबिटेबल वर्ल्ड्स ऑब्जर्वेटरी कहा जा रहा है
  • साल 2040 से इसकी लॉन्चिंग की शुरुआत हो सकती है

नए टेलिस्‍कोप को तैयार करने से पहले वैज्ञानिक भविष्‍य से जुड़े मिशनों की प्राथमिकता को देख रहे हैं।

Photo Credit: SpaceNews

अंतरिक्ष में तैनात सबसे बड़ी दूरबीन कौन सी है? उसका नाम है जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलिस्‍कोप (James Webb Space Telescope)। नासा के इस टेलिस्‍कोप ने पिछले साल यानी 2022 से काम करना शुरू किया है, लेकिन  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी भविष्‍य के बारे में सोचने लगी है। वह तैयारी कर रही है फ्यूचर में लॉन्‍च किए जाने वाले नए और बड़े स्‍पेस टेलिस्‍कोप की। हालांकि इसे लॉन्‍च करने में करीब 2 दशक यानी 20 साल लग सकते हैं। क्‍या है नासा की तैयारी आइए जानते हैं।

आप सोच रहे होंगे कि जेम्‍स वेब टेलिस्‍कोप ने अभी-अभी काम करना शुरू किया है और यह कई वर्षों तक सेवाएं देगा। फ‍िर नासा को नए टेलिस्‍कोप पर काम करने की जरूरत क्‍यों है। दरअसल, नासा और तमाम स्‍पेस एजेंसियां भविष्‍य के हिसाब से अपने प्रोजेक्‍ट्स तैयार करती रहती हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जेम्‍स वेब टेलिस्‍कोप की योजना भी कई वर्ष पहले बना ली गई थी और तब नासा का हबल टेलिस्‍कोप (Hubble Telescope) अंतरिक्ष में अपना काम बखूबी कर रहा था। हबल अभी भी सर्विस में है और नासा ने जेम्‍स वेब टेलिस्‍कोप का संचालन शुरू कर दिया है। इसी तरह भविष्‍य में भी जेम्‍स वेब अपना काम कर रहा होगा और नासा का नया टेलिस्‍कोप लॉन्‍च हो जाएगा।   

रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने पिछले मिशनों से जो सीखा है, उसी के आधार पर नए टेलिस्‍कोप को तैयार किया जाएगा। अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की 241वीं बैठक में नासा के अधिकारियों ने टेलिस्‍कोप डेवलप करने के बारे में अपने दृष्टिकोण को रेखांकित किया। एजेंसी इसे हैबिटेबल वर्ल्ड्स ऑब्जर्वेटरी (Habitable Worlds Observatory) कहती है। यह 6.5 मीटर का स्पेस टेलीस्कोप होगा। 
Advertisement

नासा इस प्रोग्राम को ग्रेट ऑब्‍जर्वेट्री टेक्‍नॉलजी मैच्‍युरेशन प्रोग्राम यानी GOMAP भी कहती है। बैठक में नासा के खगोल भौतिकी डिविजन के निदेशक मार्क क्लैम्पिन ने कहा कि जीओएमएपी के तीन चरणों में से पहला चरण लगभग पूरा हो गया है। यानी नासा ने नई स्‍पेस ऑब्‍जर्वेट्री से जुड़ी योजनाएं और नीतियां तैयार कर ली हैं। दूसरे चरण में इस ऑब्‍जर्वेट्री की अवधारणा यानी कॉन्‍सेप्‍ट को पूरा किया जाएगा। 
Advertisement
 

नए टेलिस्‍कोप से यह हैं उम्‍मीदें

रिपोर्टों के अनुसार, नए टेलिस्‍कोप को तैयार करने से पहले वैज्ञानिक भविष्‍य से जुड़े मिशनों की प्राथमिकता को देख रहे हैं। इसमें संभावित रूप से रहने योग्‍य ग्रह यानी एक्‍सोप्‍लैनेट शामिल हैं, जहां पृथ्‍वी की तरह जीवन हो सकता है। इसके अलावा जनरल एस्‍ट्रोफ‍िजिक्‍स से जुड़ी खोज शामिल हैं। 

स्‍पेसन्‍यूजडॉटकॉम ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि जल्‍द वैज्ञानिकों की टीम टेलिस्‍कोप के डिजाइन को देखेगी। नासा को बताएगी कि कौन सा‍ डिजाइन बेहतर हो सकता है। 
Advertisement

जानकारी के अनुसार, प्रोजेक्‍ट का तीसरा चरण साल 2028 से शुरू हो सकता है। साल 2029 में हैबिटेबल वर्ल्ड ऑब्जर्वेटरी के फेज-ए  पर काम शुरू हो सकता है। साल 2040 में ऑब्‍जर्वेट्री को लॉन्‍च करने की योजना है। हालांकि कई वैज्ञानिक चाहते हैं कि नासा अपने प्रोजेक्‍ट को और तेज करे। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: इन 9 Poco स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹11,999 से शुरू
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.