नासा ने दिखाया दुनिया का सबसे दूर-दराज आईलैंड, यहां इंसानों से ज्यादा पक्षी रहते हैं!

Tristan da Cunha आइलैंड की ये फोटो पिछले साल मई में खींची गई हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जून 2024 19:55 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने दुनिया के सबसे दूर दराज आइलैंड की फोटो शेयर की है।
  • फोटो को Landsat 9 सैटेलाइट द्वारा कैप्चर किया गया है।
  • इसमें तीन छोटे द्वीपों का समूह है।

Tristan da Cunha आइलैंड की ये फोटो पिछले साल मई में खींची गई हैं।

Photo Credit: NASA

नासा ने दुनिया के सबसे दूर दराज आइलैंड की फोटो शेयर की है। यह आइलैंड Tristan da Cunha कहलाता है। यह ऐसा आइलैंड है जहां पर सबसे कम लोग रहते हैं। इसकी फोटो को Landsat 9 सैटेलाइट द्वारा कैप्चर किया गया है। सैटेलाइट को कैलिफॉर्निया, अमेरिका से 2021 में लॉन्च किया गया था। यह एक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है। यानी इस सैटेलाइट का काम ही पृथ्वी का निरीक्षण करते रहना है। 

Instagram पर नासा ने इस आइलैंड की फोटो शेयर की है। फोटो में इस द्वीप का हवाई नजारा देखा जा सकता है। यह रिमोट आइलैंड है। इसमें तीन छोटे द्वीपों का समूह है। आइलैंड गहरे रंग में नजर आ रहे हैं। Tristan da Cunha आइलैंड का आकार देखने में गोलाकार है। इसकी चोटी सफेद नजर आ रही है। जिसके नीचे एरिया लाइट ग्रीन कलर में दिख रहा है और नीचे जाकर यह गहरा हरा हो जाता है। इनको गहरे नीले समुद्र ने घेरा हुआ है। 

Advertisement
नासा ने बताया कि यह आईलैंड साउथ अमेरिका और अफ्रीका के बीच के हिस्से में हैं। इस आईलैंड पर सबसे कम बसावट देखने को मिलती है। यहां पर इंसानों से ज्यादा पक्षी रहते हैं। यह आईलैंड दक्षिणी अटलांटिक महासागर में हैं। इनके चारों तरफ घनी समुद्री घास है। यहां पर Macrocystis pyrifera नाम की समुद्री घास पाई जाती है जो इस ग्रह पर सबसे तेजी से बढ़ने वाला समुद्री शैवाल है। 

नासा के अनुसार, Tristan da Cunha आइलैंड की ये फोटो पिछले साल मई में खींची गई हैं। इन्हें दरअसल जंगलों के सर्वे के लिए इस्तेमाल किया गया था। नासा के द्वारा शेयर की गई दूर-दराज के आईलैंड की ये फोटो बताती हैं कि धरती पर अभी भी बहुत सी जगहें ऐसी हैं जो कि बाकी दुनिया से कटी हुई हैं। इनके बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। नासा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्सर ऐसी तस्वीरें शेयर करती रहती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.