एलियंस से संपर्क करने के लिए NASA अंतरिक्ष में भेजेगा नग्न इंसानों की तस्वीर

NASA के वैज्ञानिकों ने इस तस्वीर को एक स्टडी में पेश किया था, जो ‘Beacon in the Galaxy' (BITG) नाम के एक प्रोजेक्ट का हिस्सा थी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 मई 2022 21:16 IST
ख़ास बातें
  • यह वास्तिव इंसानों की तस्वीर नहीं है, बल्कि एक रेखा-चित्र है
  • इस चित्र में DNA के साथ-साथ ग्रैविटी को भी दर्शाया गया है
  • 1972 के पायनियर 10 और 1973 के पायनियर 11 मिशनों पर भी भेजी गई थी तस्वीरें

नग्न इंसानों के चित्रण को अंतरिक्ष में भेजने की अवधारणा लंबे अर्से से चली आ रही है

NASA लंबे अर्से से एलियंस से संपर्क करने की कोशिश करता आया है और अब स्पेस एजेंसी इस ओर एक नया कदम उठाने का फैसला कर चुकी है। नासा के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में इंसानों की नग्न तस्वीरें भेजने की योजना बना रहे हैं। एक लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बाहरी दुनिया में अन्य जीवन के साथ संपर्क किया जा सकता है, जिसके लिए अब उन्होंने एक महिला और एक पुरुष की डिज़िटल पिक्सेलेटेड चित्र भेजने का फैसला किया है। इस चित्रण में इंसानी DNA और साथ ही ग्रैविटी (गुरुत्वाकर्षण) की जानकारी को भी शामिल किया गया है। 

The Sun की रिपोर्ट कहती है कि NASA के वैज्ञानिकों ने इस तस्वीर को एक स्टडी में पेश किया था, जो ‘Beacon in the Galaxy' (BITG) नाम के एक प्रोजेक्ट का हिस्सा थी। यह तस्वीर असल में वास्तविक इंसानों की नग्न तस्वीर नहीं है, बल्कि यह नग्न पुरुष और महिला का एक रेखा-चित्र है। इसमें महिला के साइड में एक DNA का चित्रण भी है और पुरुष के साइड में निचे गिरती चीज़ों के जरिए गुरुत्वाकर्षण को भी दर्शाया गया है।

रिपोर्ट कहती है कि BITG प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य बाहरी दुनिया में मौजूद किसी भी प्रकार के एलियन सभ्यता को मैसेज भेजना है। वैज्ञानिकों का मानना है कि हवा में हाथ हिलाते (अभिवादन करते) इंसानों का यह चित्र उन्हें बाहरी दुनिया के जीवन से संपर्क करने में मदद करेगा। इंसानो के साथ-साथ बाइनरी तरीके से बनाए गए DNA और ग्रैविटी को लेकर वज्ञानिकों का मानना है कि यह बाहरी जीवन को हमारे ग्रह के बारे में जानने में मदद करेगा।
 

The pixelated drawing of a man and a woman created by NASA
Photo Credit: NASA


वैज्ञानिकों का मानना है कि बाइनरी भाषा को बाहरी दुनिया में भी समझा जा सकता है। उनका कहना है कि "बाइनरी गणित का सबसे सरल रूप है क्योंकि इसमें केवल दो अपोज़िंग स्टेट शामिल हैं: शून्य और एक, हां या नहीं, काला या सफेद, द्रव्यमान या खाली स्थान।"
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि नग्न इंसानों के चित्रण को अंतरिक्ष में भेजने की अवधारणा नई नहीं है। 1972 के पायनियर 10 और 1973 के पायनियर 11 मिशनों पर अंतरिक्ष में भेजे गए पायनियर प्लेक्स में नग्न मनुष्यों के चित्र भी थे। प्लेक्स (पट्टिकाओं) को यान के एंटेना से जोड़ा गया था, जो आज भी पृथ्वी से दूर सैर कर रहे हैं। पायनियर 10 ने पृथ्वी पर अपना अंतिम संकेत जनवरी 2003 में 7.6 अरब मील की दूरी से भेजा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , NASA, Aliens, Aliens Communication, Aliens NASA, Aliens news
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. अलर्ट! Oppo, OnePlus, Realme के नकली फोन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, कहीं आपके साथ भी हो न जाए ठगी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  2. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  4. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  5. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  6. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  8. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  9. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  10. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.