NASA के Perseverance Rover ने मंगल पर खो दिया अपना 1 साल पुराना ये 'साथी'!

NASA के इस रोवर के बारे में बताया जाता है कि यह एक एसयूवी के साइज का है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2023 14:42 IST
ख़ास बातें
  • रोवर लगभग 2 साल से मंगल की सतह पर भ्रमण कर रहा है
  • अपने सफर में इस रोवर ने मंगल की कई अद्भुत तस्वीरें वहां से खींचकर भेजीं
  • पर्सेवरेंस रोवर को मंगल की सतह से 30 चट्टानी सैंपल इकट्ठा करने हैं

NASA के इस रोवर के बारे में बताया जाता है कि यह एक एसयूवी के साइज का है।

NASA का पर्सेवरेंस रोवर लगभग 2 साल से मंगल की सतह पर भ्रमण कर रहा है। अपने सफर में इस रोवर ने मंगल की कई अद्भुत तस्वीरें वहां से खींचकर भेजी हैं, और इसके अलावा कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी वहां से जुटाई हैं। रोवर के साथ चट्टान का एक टुकड़ा भी मौजूद था, जिसे लेकर यह पिछले 1 साल से अपने सफर पर था। लेकिन अब खबर मिली है कि रोवर ने उस पत्थर को अब खो दिया है। रोवर के कैमरा को मॉनिटर करने वाली टीम ने इसकी जानकारी दी है। 

नासा के पर्सेवरेंस रोवर ने कथित तौर पर उस पत्थर को खो दिया है, जिसे लेकर पिछले 1 साल से घूम रहा था। रोवर पर लगे सुपरकैम (SuperCam) के इंचार्ज डॉक्टर ग्वेनइल कैरावाका ने बताया है कि रोवर द्वारा भेजी गई हालिया तस्वीर में पता चलता है कि उसने अपने 'साथी' पत्थर को खो दिया है। एक ट्वीट में कैरावाका ने कहा, "पर्सेवरेंस ने अपने पत्थर दोस्त को खोद दिया।"

सबसे पहले इस पत्थर को फरवरी 2022 में देखा गया था। यह रोवर के बाएं पहिए में अपनी जगह बनाए हुए था। यह काफी समय तक रोवर पर रहा। यूं तो पर्सेवरेंस रोवर को मंगल की सतह से 30 चट्टानी सैंपल इकट्ठा करने हैं, इसके अलावा वहां की मिट्टी के सैंपल भी लेकर आएगा। उम्मीद है कि 2030 में यह इन सैंपलों को लेकर धरती पर लौटेगा और तब इनकी लैब जांच शुरू होगी। 

NASA के इस रोवर के बारे में बताया जाता है कि यह एक एसयूवी के साइज का है। इसका वजन 1 टन के लगभग है। रोवर में 7 फीट लम्बी एक रोबोटिक बांह लगी है। इसमें 19 कैमरा लगे हैं, 2 माइक्रोफोन हैं और कई तरह के और भी टूल हैं जो इसे इसके सफर में काम आने वाले हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, Mars, Mars mission, Perseverance Mars rover, lost rock

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.