NASA दे रही अंतरिक्ष यात्री बनने का मौका, 1.25 करोड़ रुपये होगी सैलरी!

2020 में जो भर्ती निकाली गई थी, उसमें नासा ने एक अंतरिक्ष यात्री के लिए सैलरी रेंज 1,05,000 डॉलर से लेकर 1,61,000 डॉलर के बीच रखी थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मार्च 2024 09:30 IST
ख़ास बातें
  • स्पेस एजेंसी ने 4 साल बाद भर्ती निकाली है।
  • चुने जाने पर अंतरिक्ष यात्रियों को 2 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • सैलरी 1,52,000 डॉलर प्रतिवर्ष के हिसाब से होगी।

NASA स्पेस एजेंसी अंतरिक्ष यात्री बनने का मौका दे रही है।

NASA स्पेस एजेंसी अंतरिक्ष यात्री बनने का मौका दे रही है। स्पेस एजेंसी ने 4 साल बाद भर्ती निकाली है। नासा की इन भर्तियों के लिए हमेशा ही गला-काट प्रतियोगिता रहती है। 2020 में जब नासा ने इस तरह की भर्तियां निकालीं थीं तो 10 पॉजीशन के लिए 12 हजार लोगों ने आवेदन किया था। इस साल के लिए भी ऐसा ही अनुमान लगाया गया है। अमेरिका एक बार फिर से चांद पर जाने की तैयारी कर रहा है। इसी वजह से अंतरिक्ष में उड़ने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए एक सुनहरा मौका फिर से आया है।  

नासा ने जो जॉब पोस्ट निकाला है उसमें योग्यता के लिए कहा गया है कि आवेदक के पास बेसिक एजुकेशन होनी चाहिए, और स्पेशल एक्सपीरियंस जैसे कि पायलेट, डॉक्टर, और इंजीनियर होना वांछित है। NDTV के अनुसार, चुने जाने पर अंतरिक्ष यात्रियों को 2 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी जिसमें स्पेस वॉकिंग, रोबोटिक्स, और टीमवर्क जैसे बेसिक स्किल सिखाए जाएंगे। जॉब ह्यूस्टन में दी जाएगी, सैलरी 1,52,000 डॉलर प्रतिवर्ष के हिसाब से होगी। भारतीय रुपयों में गिने तो यह सैलरी 1,25,73,400 रुपये बनती है। कहा गया है कि जॉब में बहुत ज्यादा ट्रैवल करना होगा। 
Advertisement

FederalPay.org वेबसाइट सिविल कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल की जाती है। वेबसाइट के अनुसार, ह्यूस्टन क्षेत्र में संघीय नौकरियों के लिए जो दो उच्चतम वेतन स्तर हैं, एक अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार के लिए शुरुआती सैलरी इन्हीं के बीच में होती है। 2020 में जो भर्ती निकाली गई थी, उसमें नासा ने एक अंतरिक्ष यात्री के लिए सैलरी रेंज 1,05,000 डॉलर से लेकर 1,61,000 डॉलर के बीच रखी थी। 2024 में निकाली भर्तियों के लिए एजेंसी ने 2 अप्रैल की डेडलाइन रखी है। 

NASA के महत्वपूर्ण मिशनों की बात करें तो जूनो मिशन इनमें इन दिनों चर्चा में है जिसमें अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बड़ी खोज हाथ लगी है। आपको हैरानी होगी जानकर कि हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्‍पति (Jupiter) का चंद्रमा यूरोपा (Europa) इतनी ऑक्‍सीजन पैदा कर रहा है, जो 10 लाख लोगों के लिए काफी है। नेचर एस्ट्रोनॉमी में पब्लिश हुई स्‍टडी बताती है कि यूरोपा की बर्फीली सतह से रोजाना लगभग 1,000 टन ऑक्सीजन रिलीज होती है, जो 24 घंटे तक 10 लाख लोगों के लिए सांस लेने का काम कर सकती है। 
Advertisement

Nasa का जूनो स्‍पेसक्राफ्ट कई साल से बृहस्‍पति और उसके चंद्रमाओं के बारे में जानकारी जुटा रहा है। स्‍पेसक्राफ्ट पर लगे जेडीई इंस्‍ट्रूमेंट के डेटा का इस्‍तेमाल करके वैज्ञानिकों ने यह स्‍टडी की। दो साल पहले सितंबर 2022 में जूनो ने यूरोपा के करीब से उड़ान भरी थी। उस समय जुटाए गए डेटा को स्‍टडी करने के बाद पता चला कि बृहस्‍पति का यह चांद बहुत ऑक्‍सीजन रिलीज कर रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, NASA job, NASA Job Applications, jobs in Nasa, job in nasa

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  2. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  3. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  4. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  5. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  6. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  7. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  8. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  9. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  10. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.