28 हजार किलोमीटर से ज्यादा की स्पीड से आ रहा हवाई जहाज जितना बड़ा एस्टरॉयड आज धरती की ओर!

अंतरिक्ष में घूमते एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए संभावित खतरा बताए जाते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 मई 2023 10:41 IST
ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड 2023 KT1 पृथ्वी के बहुत नजदीक से होकर गुजरेगा।
  • इसकी दूरी यहां से सिर्फ 3,810,000 किलोमीटर बताई गई है।
  • उल्का पिंड और धूमकेतु अक्सर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर जाते हैं।

अंतरिक्ष में घूमते एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए संभावित खतरा बताए जाते हैं।

अंतरिक्ष में घूमते एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए संभावित खतरा हैं। अभी तक किसी बड़े एस्टरॉयड के पृथ्वी से टकराने की घटना इतिहास में दर्ज नहीं है। लेकिन कहा जाता है कि लाखों करोड़ों साल पहले डायनासोर जैसे विशालकाय जीवों का खात्मा इसी तरह के खगोलीय पिंडों के पृथ्वी पर गिरने के कारण हुआ था। इन दिनों एस्टरॉयड एक के बाद एक पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। कई एस्टरॉयड इतने करीब से गुजर चुके हैं कि उनकी दिशा में जरा सा परिवर्तन भी पृथ्वी पर भारी तबाही ला सकता था। नासा ने आज फिर एक बड़े चट्टानी टुकड़े के धरती की ओर आने का अलर्ट जारी किया है जो कि हवाई जहाज जितना बड़ा है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

अंतरिक्ष एजेंसी नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी, जो लगातार एस्टरॉयड पर नजर बनाए रखती है, ने आज एस्टरॉयड 2023 KT1 के लिए पृथ्वी की ओर आने का अलर्ट दिया है। यह एस्टरॉयड 71 फीट का बताया जा रहा है जो कि आकार में बड़ा ही कहा जाएगा। यह किसी हवाई जहाज के साइज का है। यानि कि अगर यह धरती से टकरा जाता है तो एक हिस्से पर विनाशलीला छा सकती है। नासा कहती है कि 150 फीट से बड़ा एस्टरॉयड पृथ्वी को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में 2023 KT1 को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है।  

एस्टरॉयड 2023 KT1 (Asteroid 2023 KT1) पृथ्वी के बहुत नजदीक से होकर गुजरेगा। JPL ने बताया है कि जब यह चट्टानी टुकड़ा धरती के सबसे करीब पहुंचेगा तो इसकी दूरी यहां से सिर्फ 3,810,000 किलोमीटर ही रह जाएगी। यानि कि लगभग 38 लाख किलोमीटर पास से यह एस्टरॉयड आज गुजरने वाला है। तो क्या यह धरती से टकरा जाएगा? 

बहरहाल, NASA ने Asteroid 2023 KT1 के लिए ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की है जिसमें कहा गया हो कि यह पृथ्वी से टकरा सकता है। एस्टरॉयड की धरती से टक्कर होने की संभावना बहुत कम बताई जाती है। लेकिन उल्का पिंड और धूमकेतु अक्सर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर जाते हैं। वहीं, एस्टरॉयड के लिए कहा गया है कि अगर ये 75 लाख किलोमीटर से ज्यादा करीब आ जाते हैं तो इनका धरती की ओर आना खतरे से खाली नहीं कहा जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.