NASA आर्टिमिस (Artemis) मून मिशन के लिए इन 9 कंपनियों पर खर्च करेगी 2.10 अरब रुपये!

नासा ने इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए 24 मिलियन डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 फरवरी 2025 19:06 IST
ख़ास बातें
  • नासा के Artemis मिशन में 9 कंपनियां शामिल होंगी
  • नासा की इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए 24 मिलियन डॉलर खर्च करने की योजना
  • राशि में से प्रत्येक कंपनी को अपना काम करने के लिए मिलेगा फंड

नासा के Artemis मिशन में 9 कंपनियां शामिल होंगी

नासा चांद पर अपना महत्वाकांक्षी मिशन भेजने की तैयारी कर रही है। इस मिशन का नाम Artemis मिशन है जिसमें नासा का साथ 9 और कंपनियां देंगी। जी हां, चांद के लिए नासा के Artemis मिशन में 9 कंपनियां शामिल होंगी जो एजेंसी की मदद इस मिशन के सफल होने में करेंगी। इस भागीदारी को नेक्स्ट स्पेस टेक्नोलॉजीस फॉर एक्सप्लोरेशन पार्टनरशिप्स (NextSTEP) नाम दिया गया है। NextSTEP एपेंडिक्स R कॉन्ट्रैक्ट में अब 7 राज्यों की 9 कंपनियां शामिल हैं। 

दरअसल ये कॉन्ट्रैक्ट अवार्ड मिशन को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। ये कॉन्ट्रैक्ट अवार्ड मिशनों के लिए अत्यधिक जरूरी क्षमताओं के विकास को गति देंगे। साथ ही चांद की सतह पर लम्बे समय तक एक्प्लोरेशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों की रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेंगे।

नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनियां चंद्रमा के वातावरण में पैदा होने वाली चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करेंगी। यह एक व्यापक योजना होगी। इसका मकसद गहरे स्पेस में लम्बे समय तक इंसानों के द्वारा की जाने वाली वैज्ञानिक खोज के लिए आवश्यक तत्वों को उपलब्ध करवाना होगा। यानी मिशन अगर बहुत ज्यादा लम्बा भी खिंचता है तो उसमें अंतरिक्ष यात्रियों को कोई परेशानी न हो। 

नासा ने इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए 24 मिलियन डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है। भारतीय करंसी के हिसाब से यह राशि 2.10 अरब रुपये बनती है। इस राशि में से प्रत्येक कंपनी को अपना काम करने के लिए उसके हिस्से का फंड मिलेगा। नासा ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में जिन 9 कंपनियों को शामिल किया है उनके नाम इस प्रकार हैं- 
  1. Blue Origin (Florida)
  2. Leidos (Virginia)
  3. Moonprint (Delaware)
  4. Pratt Miller Defense (Michigan)
  5. Special Aerospace Services (Alabama)
  6. Intuitive Machines (Texas)
  7. MDA Space (Texas)
  8. Lockheed Martin (Colorado)
  9. Sierra Space (Colorado)

Artemis मिशन नासा का महत्वाकांक्षी मिशन है जिसमें स्पेस एजेंसी चांद पर फिर से मानव सहित क्रू भेजने का सपना देख रही है। यह कई बार टाला जा चुका है। अब नासा ने आर्टिमिस मून मिशन के पहले दो जोड़े 2026 और 2027 में भेजने का फैसला किया है। अगर सबकुछ सही रहता है तो नासा चांद पर 2026 में मानव मिशन भेजती नजर आएगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन में हॉटस्पॉट ऑन किए बिना दूसरों के साथ इंटरनेट ऐसे करें शेयर
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत मे सोशल मीडिया पर उम्र के आधार पर प्रतिबंध लगा सकती है सरकार! 
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में Vivo का पहला रैंक, प्रीमियम सेगमेंट में Apple सबसे आगे
  3. Samsung Galaxy A27 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung के 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Galaxy F70e स्मार्टफोन की सेल शुरू, जानें कीमत
  5. आ रहा है भारत में बना पहला AI स्मार्ट चश्मा, Meta को टक्कर देने मैदान में उतरा Sarvam!
  6. India AI Impact Summit 2026: भारत में इस जगह बनेगी पहली 'AI सिटी'
  7. WhatsApp पर अपनी चैट को कैसे करें रिस्टोर, फोन चोरी होने और नया फोन खरीदने पर है जरूरी
  8. Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Amazon Mega Electronic Days सेल लाई तगड़ा मौका, 80% डिस्काउंट पर खरीदें स्मार्टवॉच, लैपटॉप और हेडफोन
  10. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी से लैस होगा Infinix GT 50 Pro, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.