NASA ने हबल स्पेस टेलीस्कोप के पुराने डेटाबेस से खोजे 1,031 अज्ञात एस्ट्रॉयड का ग्रुप

एस्ट्रोनॉमर्स ने 30 अप्रैल 2002 और 14 मार्च 2021 के बीच हबल स्पेस टेलीस्कॉप पर ACS और WFC3 कैमरों द्वारा उत्पन्न 37,000 से अधिक कंपोजिट इमेज को इकट्ठा किया।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मई 2022 14:54 IST
ख़ास बातें
  • 1990 में लॉन्च किया गया था दुनिया का सबसे बड़ा स्पेस टेलीस्कोप Hubble
  • रिसर्चर्स ने पुराने डेटाबेस में स्टोर तस्वीरों से खोजे 1,701 एस्ट्रॉयड
  • इनमें से कई एस्ट्रॉयड्स का पता पहले ही लगाया जा चुका था

1990 में लॉन्च किया गया था दुनिया का सबसे बड़ा स्पेस टेलीस्कोप Hubble

Photo Credit: esahubble.org


पिछले 20 वर्षों में हबल स्पेस टेलीस्कोप द्वारा इकट्ठा किए गए डेटा में 1701 नए एस्ट्रॉयड ट्रेल्स का पता लगाने के लिए एस्ट्रोनॉमर्स ने मानव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एक जटिल कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया है। रिसर्चर्स का मानना ​​​​है कि खोजे गए इन नए एस्ट्रॉयड से सोलर सिस्टम की शुरुआत के बारे में अहम जानकारियां दे सकते हैं, जब ग्रहों का निर्माण हुआ था। हबल टेलीस्कोप NASA का सबसे मूल्यवान टेलीस्कोप है, जिसने खगोल विज्ञान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दुनिया के इस सबसे बड़े स्पेस टेलीस्कोप को 1990 में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

UK के डेली न्यूजपेपर Daily Express की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2019 में, एस्ट्रोनॉमर्स के एक अंतरराष्ट्रीय ग्रुप ने हबल स्पेस टेलीस्कोप के आर्काइव डेटा की जांच की और इसमें छिपे हजारों एस्ट्रॉयड की पहचान करने के लिए Hubble Asteroid Hunter नाम का एक सिटिजन साइंस प्रोजेक्ट लॉन्च किया। इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने वाले मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल फिजिक्स के सैंडोर क्रुक (Sandor Kruk) ने कहा "एक खगोलविद का कचरा दूसरे खगोलविद का खजाना हो सकता है।" वे आगे कहते हैं "खगोल विज्ञान आर्काइव में डेटा की मात्रा तेजी से बढ़ती है और हम इस अद्भुत डेटा का इस्तेमाल करना चाहते थे।"

रिपोर्ट कहती है कि एस्ट्रोनॉमर्स ने 30 अप्रैल 2002 और 14 मार्च 2021 के बीच हबल स्पेस टेलीस्कॉप पर ACS और WFC3 कैमरों द्वारा उत्पन्न 37,000 से अधिक कंपोजिट इमेज को इकट्ठा किया।
Advertisement

क्रुक कहते हैं कि "हबल की कक्षा और गति के कारण, तस्वीरों में धारियां घुमावदार दिखाई देती हैं, जिससे एस्ट्रॉयड ट्रेल्स को क्लासिफाई करना मुश्किल हो जाता है - या कंप्यूटर को यह बताना मुश्किल होता है कि उनका [एस्ट्रॉडय ट्रेल्स] का ऑटोमेटिक तरीके से कैसे पता लगाया जाए।" वे आगे कहते हैं कि इसी वजह से उन्हें [रिसर्चर्स] को साथियों की जरूरत पड़ी, जिनका इस्तेमाल बाद में उन्होंने मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म को ट्रेन करने में किया।"

इस मेहनत के चलते क्रुक और साथी रिसर्चर्स अंत में 1,701 एस्ट्रॉयड के एक सेट को खोजने में सक्षम हुए। उन्होंने पाया कि इनमें से एक तिहाई एस्ट्रॉडय पहले से ही माइनर प्लैनेट सेंटर में खोजे जा चुके हैं, जिसके बाद अभी 1,031 अज्ञात ट्रेल्स का पता लगाना बचा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asteroid, NASA, Hubble Space Telescope
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  3. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  8. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  9. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  10. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.