SpaceX के 30 हजार सैटेलाइट लॉन्‍च करने के प्‍लान पर Nasa ने जताई चिंता

SpaceX द्वारा सेकंड जेनरेशन सैटेलाइट के विस्तार से ऑर्बिट में ऑब्‍जेक्‍ट की संख्या दोगुना हो जाएगी और 600 किलोमीटर से नीचे ऑब्‍जेक्‍ट की संख्‍या पांच गुना से ज्‍यादा बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 फरवरी 2022 19:42 IST
ख़ास बातें
  • कहा, इस विस्तार से ऑर्बिट में ऑब्‍जेक्‍ट की संख्या दोगुना हो जाएगी
  • 600 किलोमीटर से नीचे ऑब्‍जेक्‍ट की संख्‍या पांच गुना से ज्‍यादा बढ़ जाएगी
  • एजेंसी ने कहा, हम इतनी बड़ी संख्या में सैटेलाइट को रखने से चिंतित हैं

नासा के मुताबिक, मौजूदा वक्‍त में ऑर्बिट में कुल 25,000 ऑब्‍जेक्‍ट हैं। और 600 किलोमीटर से नीचे लगभग 6100 ऑब्‍जेक्‍ट हैं।

एलन मस्‍क (Elon Musk) की स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्‍च करने के लिए काम कर रही है। इसके लिए कंपनी एक के बाद एक स्‍टारलिंक सैटेलाइट अंतरिक्ष में पहुंचा रही है। कंपनी को 12 हजार सैटेलाइट लॉन्‍च करने के लिए इजाजत मिली है। इसमें से कई हजार सैटेलाइट लॉन्‍च किए जा चुके हैं। कंपनी ने सेकंड जेनरेशन वाले 30 हजार सैटेलाइट के लिए और अनुरोध किया है। इसी को लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने चिंता जताई है। 

रॉयटर्स के मुताबिक, सा ने फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन को लिखा है कि इससे कंजक्‍शन के मामलों में बढ़ोतरी होने और नासा के साइंस और ह्यूमन स्‍पेसफ्लाइट मिशन में असर पड़ने की संभावना है। नासा के मुताबिक, मौजूदा वक्‍त में ऑर्बिट में कुल 25,000 ऑब्‍जेक्‍ट हैं। और 600 किलोमीटर से नीचे लगभग 6100 ऑब्‍जेक्‍ट हैं। SpaceX द्वारा सेकंड जेनरेशन सैटेलाइट के विस्तार से ऑर्बिट में ऑब्‍जेक्‍ट की संख्या दोगुना हो जाएगी और 600 किलोमीटर से नीचे ऑब्‍जेक्‍ट की संख्‍या पांच गुना से ज्‍यादा बढ़ जाएगी। 
Advertisement

अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी पैनल के अंतर्गत आने वाले हार्वर्ड-स्मिथसोनियन एस्ट्रोफिजिसिस्ट जोनाथन मैकडॉवेल ने कहा है कि हम इतनी बड़ी संख्या में सैटेलाइट को रखने से चिंतित हैं। यह खगोलीय ऑब्‍जर्वेशन में बाधा करते हैं। हजारों की संख्‍या में सैटेलाइट ऑपरेट करने से पहले हमें थोड़ा ज्‍यादा समय चाहिए। 

SpaceX ने इस मामले में मांगे गए कमेंट पर तुरंत जवाब नहीं दिया। एलन मस्‍क ने 15 जनवरी को ट्वीट किया था कि SpaceX के 1469 स्टारलिंक सैटेलाइट एक्टिव हैं। जल्‍द 272 सैटेलाइट ऑर्बिट में चले जाएंगे। 
Advertisement

SpaceX की तरह ही एमेजॉन ने अपने प्रोजेक्ट कुइपर (Kuiper) के जरिए 3,236 ऐसे सैटेलाइट के निर्माण के लिए 10 बिलियन डॉलर (लगभग 74,290 करोड़ रुपये) खर्च करने का वादा किया है। उसने भी स्पेसएक्स की योजना के बारे में चिंता व्यक्त की थी। एमेजॉन ने कहा चेतावनी दी कि इस ओवरलैप से कुइपर सिस्‍टम पर जोखिम बढ़ जाएगा। एमेजॉन ने इस मामले में उचित शर्ते लागू करने का अनुरोध किया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, SpaceX, Elon Musk, Amazon, Kuiper, Federal Constitutional Court

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.