16 फुट लंबा ‘सांप’ करेगा पृथ्‍वी के बाहर जीवन की खोज! Nasa कर रही तैयारी, आप भी जानें

Snake like Robot : सांप जैसे दिखने वाले रोबोट को इस तरह से ड‍िजाइन किया गया है कि वह शनि के चंद्रमा एन्सेलेडस की सतह तक पहुंच जाए।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 मई 2023 15:20 IST
ख़ास बातें
  • एन्सेलेडस, शनि ग्रह के 83 चंद्रमाओं में से एक है
  • रोबोट का मकसद एन्सेलेडस की बर्फीली खूबियों की जांच करना है
  • एन्सेलेडस में पानी होने की काफी संभावना है

Snake like Robot : रोबोट का नाम एक्सोबायोलॉजी एक्सटेंट लाइफ सर्वेयर (Exobiology Extant Life Surveyor) है। इसे शॉर्ट में EELS भी कहा जाता है।

दुनियाभर की स्‍पेस एजेंसियां और वैज्ञानिक एलियंस (Aliens) से जुड़ी खोजों में लगे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) भी इसमें शामिल है। यह पता लगाने के लिए कि पृथ्‍वी से बाहर जीवन मौजूद है या नहीं, नासा एक रोबोट डेवलप कर रही है। यह रोबोट सांप के जैसा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सांप जैसे दिखने वाले रोबोट को इस तरह से ड‍िजाइन किया गया है कि वह एन्सेलेडस (Enceladus) की सतह तक पहुंच जाए। एन्सेलेडस, शनि ग्रह के 83 चंद्रमाओं में से एक है। रोबोट का मकसद एन्सेलेडस की बर्फीली खूबियों की जांच करना है। 

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट ने बताया है कि रोबोट का नाम एक्सोबायोलॉजी एक्सटेंट लाइफ सर्वेयर (Exobiology Extant Life Surveyor) है। इसे शॉर्ट में EELS भी कहा जाता है। यह शनि के छठे सबसे बड़े चंद्रमा ‘एन्सेलेडस' की सतह पर पानी और जीवन से जुड़े सबूतों की खोज करेगा। 
Advertisement

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के अनुसार, EELS एक मोबाइल इंस्ट्रूमेंट प्लेटफॉर्म है। इसे बनाने का मकसद शनि के चंद्रमा की संरचनाओं का पता लगाना, वहां रहने की क्षमताओं का आकलन करना है। कुल मिलाकर मकसद जीवन से जुड़े सबूतों की खोज करना है। माना जाता है कि एन्सेलेडस की बर्फीली सतह बहुत स्‍मूद है। वैज्ञानिकों को ऐसा लगता है कि वहां की बर्फीली सतह की नीचे पानी की मौजूदगी हो सकती है।

जैसाकि हमने बताया EELS सांप की तरह दिखने वाला एक रोबोट है, जिसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि शनि ग्रह के चंद्रमा को एक्‍स्‍प्‍लोर करने में कोई रुकावट ना आए। EELS प्रोजेक्‍ट को लॉन्‍च करने की तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है। इसका मतलब है कि ऐसा कोई मिशन अभी दूर है। अगर 16 फुट लंबे रोबोट की लॉन्चिंग कामयाब होती है, तो वो खोजें मुमकिन हो जाएंगी, जहां तक इंसान की पहुंच नहीं थी।  
Advertisement

दूसरी ओर, एलियंस से जुड़ी एक स्‍टडी में बताया गया है कि इंसान एलियंस तक क्‍यों नहीं पहुंच सका है। स्विट्जरलैंड की सांख्यिकीय बायोफिजिक्स लेबोरेटरी ने इस पर रिसर्च की है, जो एस्ट्रोनॉमिकल जर्नल में पब्लिश हुई है। स्‍टडी के बारे में बायोफिजिसिस्ट ‘क्लाउडियो ग्रिमाल्डी' का कहना है कि हम सिर्फ 60 साल से स्‍पेस को एक्‍स्‍प्‍लोर कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि पृथ्‍वी एक ऐसे बबल में स्थित हो सकती है, जहां एलियंस की ओर से भेजे जाने वाले सिग्‍नल ना पहुंचते हों। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.