Nasa की पिक्‍चर ऑफ द डे! जमीं पर उतर आया चांद, कहां और किसने खींची तस्‍वीर? जानें

Nasa Astronomy Picture of the Day : तस्‍वीर में शानदार इमारत के बीचों-बीच फुल मून यानी पूर्णिमा का शानदार नजारा देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023 18:07 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने दिखाई तस्‍वीर
  • पूर्णिमा का चांद आया नजर
  • पेरिस के आर्क डी ट्रायम्फ की है तस्‍वीर

Nasa Astronomy Picture of the Day : इस तस्वीर को एस्ट्रोफोटोग्राफर स्टेफानो जानारेलो (Stefano Zanarello) ने क्लिक किया था।

Photo Credit: Stefano Zanarello/Nasa

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) दुनिया को आए दिन ऐसी तस्‍वीरों से रू-ब-रू करवाती है,‍ जिन्‍हें देखना रोमांच‍ित करता है। इस बार नासा ने चंद्रमा (Moon) की एक फोटो शेयर की है। दुनियाभर के वैज्ञानिकों और स्‍पेस एजेंसियों की दिलचस्‍पी चंद्रमा में रही है। वह पृथ्‍वी के बाहर इकलौती ऐसी जगह है, जहां इंसान पहुंच पाया है। नासा अगले कुछ वर्षों में चंद्रमा पर इंसानों को उतारने की तैयारी कर रही है। इस बार उसकी तैयारी इंसानों को लंबे समय तक चंद्रमा पर बसाने की है। 

नासा ने उसकी एस्ट्रोनॉमी पिक्चर ऑफ द डे (Astronomy Picture of the Day) के तहत पेरिस के आर्क डी ट्रायम्फ (Arc de Triomphe) की तस्‍वीर दिखाई है। तस्‍वीर में शानदार इमारत के बीचों-बीच फुल मून यानी पूर्णिमा का शानदार नजारा देखा जा सकता है। 

नासा ने बताया है कि इस तस्वीर को एस्ट्रोफोटोग्राफर स्टेफानो जानारेलो (Stefano Zanarello) ने क्लिक किया था। नासा ने बताया है कि जिस एंगल पर तस्‍वीर को लिया गया, वह एक मुश्किल काम है। क्‍योंकि उस पोजिशन पर चंद्रमा कुछ देर के लिए ही मौजूद रहता है। सही शॉट लेने के लिए दूरी और टाइम का पता होना बेहद जरूरी है। 

नासा ने कहा है कि पेरिस के मशहूर आर्क डी ट्रायम्फ में पूर्णिमा को कैद करना बेहद दुर्लभ और मुश्किल काम है। शॉट सही से ना लिया जाए, चांद इमारत के बीच में फ‍िट नहीं होगा। दिलचस्‍प यह है कि चंद्रमा कुछ देर के लिए ही ऐसी पोजिशन पर रहता है कि उसे आर्क डी ट्रायम्फ के बीचोंबीच कैद किया जा सके। 

बात करें आने वाले मून मिशनों की, तो अकेले नासा (Nasa) ने ही चंद्रमा के लिए कई मिशन तैयार किए हैं। आर्टिमिस मिशन इनमें सबसे बड़ा है। आर्टिमिस 1 (Artemis 1) मिशन सफल रहा है और अब तैयारी आर्टिमिस II (Artemis II) मिशन की हो रही है। हाल में नासा ने उन 4 अंतरिक्ष यात्रियों के नाम का ऐलान भी कर दिया, जो इस मिशन के साथ चांद का चक्‍कर लगाएंगे। इसके अलावा, अमेरिका, चंद्रमा पर अपना पहला ऑटोनॉमस रोवर भी लगाने जा रहा है। खास बात है कि इस रोवर को नासा ने नहीं, बल्कि कॉलेज स्‍टूडेंट्स के एक ग्रुप ने तैयार किया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  2. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  3. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  2. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  3. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  4. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  5. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  6. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  7. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  8. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  9. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
  10. क्लाइमेट चेंज धीमी कर रहा है पृथ्वी की गति! हो सकता है बड़ा खतरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.