53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन

NASA ने Artemis II मिशन के लिए काउंटडाउन शुरू कर दिया है, जो 53 साल बाद इंसानों को चांद की ओर ले जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 मार्च 2026 15:17 IST
ख़ास बातें
  • NASA ने 53 साल बाद इंसानों को चांद भेजने की तैयारी की
  • Artemis II मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री चांद की ओर जाएंगे
  • यह मिशन चांद के चारों ओर घूमकर पृथ्वी पर वापस आएगा

NASA का Artemis II मिशन 53 साल बाद इंसानों को चांद की ओर भेजेगा

Photo Credit: NASA

NASA ने इंसानों को दोबारा चांद पर भेजने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Artemis II मिशन के लिए काउंटडाउन शुरू कर दिया है। करीब 53 साल बाद यह पहला मौका होगा जब इंसानों को चांद की ओर भेजा जाएगा। यह मिशन Space Launch System (SLS) रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जिसमें चार अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे। कंपनी के मुताबिक, यह मिशन चांद की कक्षा में बिना लैंडिंग के एक फ्लाईबाय करेगा और करीब 10 दिन बाद पृथ्वी पर लौटेगा।

Artemis II मिशन का लॉन्च इस हफ्ते के लिए तय किया गया है और फिलहाल सभी सिस्टम्स सामान्य बताए जा रहे हैं। लॉन्च डायरेक्टर Charlie Blackwell-Thompson के अनुसार, रॉकेट और उससे जुड़े सभी सिस्टम्स अच्छी स्थिति में हैं और लॉन्च के लिए तैयार हैं। मौसम को लेकर भी सकारात्मक संकेत मिले हैं, जिससे तय समय पर लॉन्च की संभावना बढ़ गई है।

यह मिशन पहले फरवरी में लॉन्च होना था, लेकिन हाइड्रोजन फ्यूल लीकेज जैसी तकनीकी समस्याओं के चलते इसे टालना पड़ा। बाद में हीलियम प्रेसराइजेशन लाइन में दिक्कत आने की वजह से रॉकेट को दोबारा हैंगर में ले जाना पड़ा। अब मरम्मत के बाद रॉकेट को दोबारा लॉन्च पैड पर लाया गया है और क्रू भी लॉन्च साइट पर पहुंच चुका है।

Artemis II मिशन कई मायनों में खास है। Apollo program के बाद यह पहला ऐसा मिशन होगा जिसमें इंसानों को चांद की ओर भेजा जाएगा। इसके अलावा, इस मिशन की क्रू में एक महिला, एक अश्वेत अंतरिक्ष यात्री और एक गैर-अमेरिकी सदस्य भी शामिल है, जो इसे और खास बनाता है।

मिशन के पायलट Victor Glover ने कहा कि वह चाहते हैं कि यह मिशन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने, खासकर उन बच्चों के लिए जो खुद को अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में देखने का सपना रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में अंतरिक्ष अन्वेषण को सिर्फ “पहली बार” के नजरिए से नहीं बल्कि मानव इतिहास के रूप में देखा जाना चाहिए।

Advertisement

NASA के पास अप्रैल के पहले हफ्ते में लॉन्च विंडो है, जिसके बाद इसे महीने के अंत तक के लिए टालना पड़ सकता है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो Artemis II मिशन अंतरिक्ष अन्वेषण के एक नए दौर की शुरुआत करेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.