NASA के स्पेस क्राफ्ट को मिले चांद पर रहस्यमयी रॉकेट के क्रैश होने के सबूत!

यहां एक बात और वैज्ञानिकों को उलझा रही है। इससे पहले भी रॉकेट के हिस्से गिरकर चांद पर क्रैश हुए हैं। लेकिन जैसा आकार इस रॉकेट के गिरने से बना है, ऐसा पहले कभी नहीं बना था।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जून 2022 18:08 IST
ख़ास बातें
  • जैसा आकार इस रॉकेट के गिरने से बना है, ऐसा पहले कभी नहीं बना था
  • वैज्ञानिकों को दो बड़े गड्ढों की उम्मीद नहीं थी
  • अब तक यह रॉकेट एक रहस्य बना हुआ है

चांद पर क्रैश हुए रॉकेट का पता अभी तक नहीं लगाया जा सका है।

Photo Credit: NASA

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को चांद पर रॉकेट बॉडी गिरने से बना एक गड्ढा मिला है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ये गड्ढा लगभग तीन महीने पहले का है। साल की शुरुआत में खगोल वैज्ञानिकों ने पाया था कि एक अनजाने रॉकेट की बॉडी चांद से टकराने वाली है। इसके लिए 4 मार्च का दिन बताया गया था। इसके गिरने की जगह के बारे में गणनाएं की गईं कि बॉडी किस जगह गिर सकती है। पाया गया कि यह Hertzsprung Crater में गिरेगा। Hertzsprung Crater चांद की दूसरी तरफ की सतह पर मौजूद एक 570 किलोमीटर चौड़ा एरिया है। 

उस वक्त वैज्ञानिकों ने जो अंदाजा लगाया था वह बिल्कुल सही साबित हुआ। नासा के लूनर रिकॉन्सेंस ऑर्बिटर (LRO) मिशन के शोधकर्ताओं ने एक रात पहले घोषणा की है कि स्पेसक्राफ्ट को चांद पर उसी जगह एक एक नया क्रेटर मिला है, जहां पर उस रॉकेट गिरने का अनुमान लगाया गया था। दरअसल लूनर रिकॉन्सेंस ऑर्बिटर इमेजरी ने ऐसे दो क्रेटर गिनाए हैं। इनमें से एक पूर्व की ओर 59 फीट का चौड़ा गड्ढा है, और दूसरा 52 फीट चौड़ा गड्ढा है जो कि पहले के नीचे दबा है और पश्चिम की ओर है। 

Arizona State University में मिशन के मुख्य जांचकर्ता Mark Robinson ने कहा, "वैज्ञानिकों को दो बड़े गड्ढों की उम्मीद नहीं थी। लेकिन, इससे ये पता चलता है कि जो रॉकेट गिरा, उसके दोनों छोरों पर बड़ा आकार रहा होगा। एक खाली हो चुके रॉकेट के मोटर वाले छोर पर बड़ा वजन होता है जिसमें ईंधन के खाली टैंक बच जाते हैं।"

रॉबिन्सन ने आगे बताया कि चांद पर गिरकर क्रैश होने वाला रॉकेट अभी तक गुमनाम है। वह कहां से आया था किसी को नहीं पता। इससे पहले इसके बारे में अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह SpaceX Falcon 9 का ऊपरी स्टेज हो सकता है जिसे DSCOVR ने 2015 में लॉन्च किया था। लेकिन उसके बाद जब गहनता से इसके बारे में जांच की गई तो वैज्ञानिकों ने कहा कि यह चीन के लॉन्ग मार्च बूस्टर का हिस्सा हो सकता है जिसे चीन के Chang'e 5T1 मिशन के दौरान 2014 में लॉन्च किया गया था। लेकिन चीन ने उस दावे को मानने से इनकार कर दिया। 
Advertisement

यहां एक बात और वैज्ञानिकों को उलझा रही है। इससे पहले भी रॉकेट के हिस्से गिरकर चांद पर क्रैश हुए हैं। लेकिन जैसा आकार इस रॉकेट के गिरने से बना है, ऐसा पहले कभी नहीं बना था। किसी भी रॉकेट के हिस्सों ने दो तरफ से गड्ढों का निर्माण नहीं किया था। इसलिए अब तक यह रॉकेट एक रहस्य बना हुआ है। यहां पर सवाल खड़ा होता है कि क्या धरती के अलावा कोई और ऐसी दुनिया है जहां से रॉकेट जैसी कोई चीज धरती की ओर भेजी जा सकती है? वैज्ञानिक इस गुमनाम रॉकेट के रहस्य का पता लगाने में जुटे हुए हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.