पृथ्‍वी से दूर हो रहा चंद्रमा, 2.5 अरब साल में 60 हजार किलोमीटर बढ़ गई दूरी, जानें क्‍या कहती है नई रिसर्च

Moon : रिसर्चर्स का कहना है कि अरबों साल पहले चंद्रमा हमारे ग्रह के करीब था और अब यह धीरे-धीरे दूर हो रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2022 14:09 IST
ख़ास बातें
  • यूट्रेक्ट यूनिवर्सिटी और जिनेवा यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने लगाया पता
  • अनुमान है कि अरबों साल पहले दोनों एक दूसरे के करीब थे
  • हालांकि इससे यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि इनके बीच टक्‍कर कब हुई

Moon : पता चला है कि चंद्रमा वर्तमान में हर साल पृथ्‍वी से 3.8 सेंटीमीटर दूर जा रहा है।

अर्थ-मून सिस्‍टम विज्ञान की वह कड़ी है, जिसके बारे में आज भी वैज्ञानिक बहुत कम जानकारी रखते हैं। रात के समय आसमान में चंद्रमा को देखकर आपको कभी भी यह अंदाजा नहीं लगेगा कि पृथ्‍वी का यह उपग्रह धीरे-धीरे उससे दूर जा रहा है। सुनकर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है। वाकई में चंद्रमा, पृथ्‍वी से दूर हो रहा है। रिसर्चर्स ने अनुमान लगाया है कि 2.5 अरब साल पहले चंद्रमा और पृथ्‍वी के बीच दूरी 60 हजार किलोमीटर कम रही होगी। 

स्‍पेसडॉटकॉम ने द कन्‍वर्सेशन की रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि यूट्रेक्ट यूनिवर्सिटी और जिनेवा यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स हमारे सौर मंडल के अतीत के बारे में जानने के लिए कई तकनीकों का कॉम्बिनेशन इस्‍तेमाल कर रहे हैं। उन्‍होंने चंद्रमा के दीर्घकालिक इतिहास को सामने लाने के लिए पृथ्‍वी पर एक सही जगह की खोज की है। ये जगह वेस्‍टर्न ऑस्‍ट्रेलिया में है। यहां के करिजिनी नेशनल पार्क में कुछ घाटियां जो 2.5 अरब साल पुरानी हैं, एक विशेष तरीके से तलछट को काटती हैं। ये तलछट लोहे की संरचनाएं हैं, जिनमें लोहे और सिलिका युक्त खनिजों की विशिष्ट परतें शामिल हैं, जो कभी समुद्र तल पर जमा होती थीं और अब पृथ्वी के सबसे पुराने हिस्सों में पाई जाती हैं।

इनकी जांच से पता चलता है कि अतीत में पृथ्‍वी के साथ बहुत कुछ घटा होगा। रिसर्चर्स ने इन घाटियों की जांच और अपनी गणना से अनुमान लगाया है कि 2.5 अरब साल पहले चंद्रमा और पृथ्‍वी के बीच दूरी 60 हजार किलोमीटर कम रही होगी। रिसर्चर्स का कहना है कि आज जो दूरी 384,400 किलोमीटर है, वह ढाई अरब साल पहले 321,800 किलोमीटर थी और दिन की लंबाई 24 घंटों की जगह 16.9 घंटे थी। रिसर्चर्स का कहना है कि अरबों साल पहले चंद्रमा हकीकत में हमारे ग्रह के करीब था और अब यह धीरे-धीरे दूर हो रहा है। 

यह भी बताया गया है कि साल 1969 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अपोलो मिशन ने चंद्रमा पर रिफ्लेक्टिव पैनल इंस्‍टॉल किए थे, इनसे पता चलता है कि चंद्रमा वर्तमान में हर साल पृथ्‍वी से 3.8 सेंटीमीटर दूर जा रहा है। अगर इसी रफ्तार से हम समय में पीछे जाएं, तो पता चलता है कि लगभग 1.5 अरब साल पहले पृथ्वी और चंद्रमा के बीच टक्‍कर हुई होगी। हालांकि चंद्रमा का निर्माण लगभग 4.5 अरब साल पहले हुआ था। इसका मतलब है कि मौजूदा आंकड़े अरबों साल पुराने समय को गाइड करने के लिए काफी कमजोर हैं। हालांकि नई रिसर्च से अर्थ-मून सिस्‍टम को समझने में जरूर मदद मिल सकती है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.