अंतरिक्ष से आ रहे खतरनाक एस्टरॉयड ने बढ़ाई टेंशन, अब चांद से भी हो सकती है टक्कर!

एस्टरॉयड के चांद से टकराने की संभावना 0.3 प्रतिशत है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 फरवरी 2025 20:54 IST
ख़ास बातें
  • कहा जा रहा है कि एस्टरॉयड की टक्कर चांद से भी हो सकती है।
  • एस्टरॉयड के चांद से टकराने की संभावना 0.3 प्रतिशत है।
  • अगर ऐसा हुआ तो चंद्रमा के एक बड़े हिस्से में गहरा गड्ढा हो जाएगा।

वैज्ञानिकों का कहना है कि एस्टरॉयड 2032 में धरती से टकरा सकता है।

NASA के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक खतरनाक एस्टरॉयड 2024 YR4 के बारे में चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एस्टरॉयड 2032 में धरती से टकरा सकता है। इसके टकराने की संभावना पहले 83 में से 1 की बताई गई थी जो कि अब 43 में से 1 हो गई है। जहां पहले इसके धरती से टकराने की संभावना 1% थी, अब यह बढ़कर 2.3% हो गई है। लेकिन अब इसने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। नई स्टडी के आधार पर कहा गया है कि यह एस्टरॉयड चांद से भी टकरा सकता है। अगर ऐसा होता है चंद्रमा और पृथ्वी पर भारी नुकसान हो सकता है। आइए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं। 

एस्टरॉयड 2024 YR4 ने वैज्ञानिकों के लिए एक और चिंता खड़ी कर दी है। अब कहा जा रहा है कि इसकी टक्कर चांद से भी हो सकती है। LiveLaw में छपी रिपोर्ट के अनुसार, University of Arizona के Catalina Sky Survey में ऑपरेशन इंजीनियर डेविड रैंकिन ने कहा है कि एस्टरॉयड के चांद से टकराने की संभावना 0.3 प्रतिशत है। अगर ऐसा हुआ तो चंद्रमा के एक बड़े हिस्से में गहरा गड्ढा हो जाएगा, और टकराव से जो मलबा उठेगा वह अंतरिक्ष में फैल जाएगा। यह मलबा पृथ्वी तक भी आ सकता है। 

2024 YR4 impact uncertainty update. This is using data through 2/6/25. Uncertainty has shrunk a bit, increasing odds to ~2%. The center has shifted back towards the Earth. Unfortunately, it could be a long while before we rule it out completely. Animation starts on 12/18/32. 🔭🧪

[image or embed]

— David Rankin (@asteroiddave.bsky.social) February 7, 2025 at 2:28 AM

रैंकिन का कहना है कि वर्तमान अनुमान के अनुसार, एस्टरॉयड के चांद से टकराने की स्थिति में 340 हिरोशिमा बम जितनी ऊर्जा आसमान की तरफ उठेगी। यह धमाका इतना बड़ा होगा कि इसे पृथ्वी से भी देखा जा सकेगा। टक्कर के कारण चांद पर 2 किलोमीटर बड़ा गड्ढा बन सकता है। अगर यह धरती से टकराता है तो इसका प्रभाव पूर्वी प्रशांत महासागर, उत्तरी दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, अफ्रीका, अरब सागर और दक्षिण एशिया में देखा जा सकता है। 

Asteroid 2024 YR4 को पहली बार 27 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट किया गया था। 31 दिसंबर को इसने वैज्ञानिकों का ध्यान खींचा जब यह नासा की ऑटोमेटेड Sentry रिस्क लिस्ट में दिखने लगा। Sentry रिस्क लिस्ट में धरती के पास मंडरा रहे वे सभी एस्टरॉयड शामिल होते हैं जिनके कभी न कभी धरती से टकराने की संभावना जीरो से ज्यादा होती है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे पहले भी अंतरिक्ष से कई ऐसी आफतें धरती की तरफ बढ़ी हैं लेकिन समय के साथ उनकी दिशा बदल गई थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  5. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  2. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  4. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  5. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  7. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  9. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  10. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.