खून की तरह लाल हो गया इस देश का आसमान! तस्वीरें हो रही वायरल

इससे पहले 1859 में भी ऐसी खगोलीय घटना इतिहास में दर्ज है जब मैक्सिको और कैरिबियन में भी ऐसा नजारा देखा गया था। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2023 21:13 IST
ख़ास बातें
  • मंगोलिया में लाल आसमान के बारे में इंटरनेट पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
  • ऑरोरा का बनने का कारण 27 नवंबर को सूर्य से निकले सौर तूफान हैं।
  • वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन से टकराने पर फूटता है लाल रंग।

मंगोलिया में लाल आसमान की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

Photo Credit: X/Bileg

मंगोलिया का आसमान एकदम से खूनी रंग में बदल गया जिसे लेकर लोग हैरान हैं। आसमान में हरे-नीले रंग की छटाएं दिखना फिर भी सामान्य होता है लेकिन ऐसा गहरा लाल रंग शायद ही देखने को मिलता है। 1 दिसंबर को मंगोलिया का आसमान लोगों को अचानक से डराने लगा। यह गहरे लाल रंग से भर गया। ठीक वैसा, जैसा खून का रंग होता है। यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना कही जा रही है। यह लाल रंग का आसमान इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। आखिर क्यों हुआ मंगोलिया में आसमान लाल! आइए विस्तार से बताते हैं। 

अंतरिक्ष विषयों में रुचि रखने वालों ने ऑरोरा का नाम जरूर सुना होगा। यह रंगीन छटा होती है जो रात के समय आसमान अक्सर बिखरी देखी जाती है। ऑरोरा (aurora) आकाश में बनने वाली खूबसूरत प्राकृतिक रोशनी होती है। यह रात के वक्‍त आमतौर पर नॉर्थ और साउथ पोल्‍स के पास देखने को मिलती है। लंबे समय से वैज्ञानिक यह मानते आए हैं कि ऑरोरा तब बनते हैं, जब सौर हवाएं पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकराती हैं। ऐसे में हरे नीले रंग आसमान में बिखर जाते हैं। कभी अन्य रंगों के ऑरोरा भी दिखते हैं। मंगोलिया में लेकिन ऑरोरा का अलग ही नजारा दिखा जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। देखें तस्वीरें- 

मंगोलिया में लाल आसमान के बारे में इंटरनेट पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इंडिया टुडे के अनुसार, लाल रंग के ऑरोरा का बनने का कारण 27 नवंबर को सूर्य से निकले सौर तूफान हैं। इन्हें कोरोनल मास इजेक्शन (CME) भी कहा जाता है। ये सौर हवाएं जब धरती के वायुमंडल के पास पहुंचती हैं तो वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन के साथ इनके कण टकराते हैं। जिसके कारण लाल रंग का ऑरोरा बनता है। यह बहुत दुर्लभ माना जाता है। क्योंकि इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन बहुत कम मात्रा में मौजूद होती है। इसलिए ये कभी कभी ही बनते हैं। 

ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह का लाल रंग आसमान में देखा गया हो। इससे पहले 1859 में भी ऐसी खगोलीय घटना इतिहास में दर्ज है जब मैक्सिको और कैरिबियन में भी ऐसा नजारा देखा गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , CME

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  3. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  4. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  5. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  6. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  7. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  8. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  10. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.