Mission Gaganyaan : 2023 में इतिहास रचेगा भारत! जानें 10 हजार करोड़ के स्‍पेस मिशन की 10 बड़ी बातें

Mission Gaganyaan in 10 Points : भारत सरकार के साथ-साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो जोर-शोर से इस मिशन में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2022 14:23 IST
ख़ास बातें
  • साल 2018 में हुआ था मिशन का ऐलान
  • DRDO भी मिशन में सहयोग कर रहा है
  • अंंतरि‍क्ष यात्रियों का चयन कर लिया गया है

Mission Gaganyaan in 10 Points : इस साल 27 अक्टूबर को इसरो ने ऐलान किया था कि वह फरवरी 2023 में गगनयान मिशन के लिए टेस्‍ट फ्लाइट्स की एक सीरीज शुरू करेगी।

साल 2022 विदा ले रहा है। 2023 नई उम्‍मीदों को संजोए स्‍वागत को तैयार है। भारत के स्‍पेस सेक्‍टर के लिए नया साल बेहद खास होने वाला है। साल 2023 में मिशन गगनयान (Gaganyaan) को लॉन्‍च करने की तैयारी है। यह भारत का पहला ऐसा अंतरिक्ष मिशन होगा, जिसके तहत अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस में भेजा जाएगा। भारत सरकार के साथ-साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो जोर-शोर से इस मिशन में जुटे हुए हैं। सरकार बता चुकी है कि मिशन गगनयान के साथ भारतीय मूल के एक या दो लोग अंतरिक्ष में जाएंगे। आइए जानते हैं मिशन Gaganyaan से जुड़ी 10 बड़ी बातें। 



    Advertisement
     
  1. गगनयान मिशन का लक्ष्य 3 भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को ‘गगनयान' नाम के स्‍पेसक्राफ्ट पर सवार करके करीब 7 दिनों के लिए पृथ्‍वी की निचली कक्षा में भेजना है। 



  2.  
  3. इस साल 27 अक्टूबर को इसरो ने ऐलान किया था कि वह फरवरी 2023 में गगनयान मिशन के लिए टेस्‍ट फ्लाइट्स की एक सीरीज शुरू करेगी। 

  4. Advertisement


     
  5. इस मिशन का ऐलान साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यह 10 हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्‍ट है, जो भारत के भविष्य के अंतरिक्ष प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। 

  6. Advertisement


     
  7. पहली बार भारत की जमीन से भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस में भेजा जाएगा। इस मिशन में इसरो के साथ DRDO और हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड भी शामिल हैं। 

  8. Advertisement


     
  9. टेस्टिंग फ्लाइट में मानव रहित यान को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। दूसरी टेस्‍ट फ्लाइट में एक महिला रोबोट (अंतरिक्ष यात्री) को भेजा जाएगा। इसका नाम व्योमित्र रखा गया है। ट्रायल के रिजल्‍ट को देखते हुए भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजे जाने पर फाइनल फैसला होगा।  

  10. Advertisement


     
  11. आधिकारिक रूप से गगनयान को लॉन्‍च करने से पहले कम से कम 17 टेस्‍ट फ्लाइट की जाएंगी। स्‍पेस में जाने वाले तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन होंगे, यह डिटेल अभी सामने नहीं आई है। 



  12.  
  13. सबकुछ ठीक रहा तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा और यह सब गगनयान मिशन के जरिए मुमकिन होगा। 



  14.  
  15. अंतरिक्ष में रहते हुए यात्रियों के पास खाने की एक बड़ी वैरायटी होगी। इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की मैसूर स्थित एक लेबोरेटरी में तैयार किया जा रहा है।



  16.  
  17. मिशन पर जाने वाले क्रू मेंबर्स के पास खाने के तमाम ऑप्‍शंस होंगे। छह अलग-अलग मेनू तैयार किए जा रहे हैं। नाश्‍ते में उपमा, पोहा, इडली जैसे हल्के आइटम हो सकते हैं। लंच में मीट और वेज बिरयानी का ऑप्‍शन होगा, जबकि डिनर में चपातियों, सब्जियों और मीट के साथ ग्रेवी वाले आइटम्‍स हो सकते हैं। मीठे में हलवा दिया जा सकता है। साथ ही फ्रूट जूस, चाय या कॉफी भी मिलेगी। 



  18.  
  19. बताया जाता है कि अंतरिक्ष यात्रियों का चुनाव कर लिया गया है। मिशन की तैयारी से जुड़ी ट्रेनिंग भी उन्‍हें दी गई है। अंतरिक्ष यात्री विदेश से ट्रेनिंग लेकर आ चुके हैं और अभी बंगलूरू में ट्रेनिंग कर रहे हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.