7200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आ रहीं 2 चट्टानें धरती की ओर! 60 फीट तक है साइज!

अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मई 2023 09:24 IST
ख़ास बातें
  • इन दिनों पृथ्वी की ओर लगातार कई एस्टरॉयड आने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
  • 2023 HG1 नाम का एस्टरॉयड आज पृथ्वी के करीब से होकर गुजरने वाला है।
  • 2013 में रूस में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था।

अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है।

अंतरिक्ष वैज्ञानिक एस्टरॉयड्स के लगातार पृथ्वी के करीब आने की घटनाओं से हैरान हैं, क्योंकि आए दिन कोई न कोई एस्टरॉयड पृथ्वी के पास से होकर गुजर रहा है। एस्टरॉयड्स के टकराने की बहुत कम घटनाएं अब तक इतिहास में दर्ज हैं। लेकिन इनमें छिपे खतरे को नकारा नहीं जा सकता है। बार-बार एस्टरॉयड्स का पृथ्वी के पास आना खतरे से खाली नहीं है, इसलिए स्पेस एजेंसी नासा इन पर लगातार नजर बनाए रखे हुए है। नासा ने अब 9 और 10 मई को भी दो बड़े एस्टरॉयड्स के धरती के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। 

अंतरिक्ष में एस्टरॉयड ग्रहों के निर्माण के दौरान शेष रह गए टुकड़े कहे जाते हैं। ये अपनी कक्षा में सूर्य के चारों ओर घूमते रहते हैं। कई बार ये एस्टरॉयड बहुत बड़े आकार के हो सकते हैं जो धरती पर गिरें तो तबाही ला सकते हैं। नासा ने ऐसे ही 2 बड़े एस्टरॉयड के आज और कल, धरती के पास आने का अलर्ट जारी किया है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरटरी के मुताबिक, 2023 HG1 नाम का एस्टरॉयड आज पृथ्वी के करीब से होकर गुजरने वाला है। यह एक बड़े घर जितने साइज का उल्का पिंड है। माप की बात करें तो यह 60 फीट का पत्थर है। पृथ्वी के सबसे नजदीक आने के बाद इसकी दूरी 4,160,000 किलोमीटर रह जाएगी। इसकी स्पीड 7200 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। 
Advertisement

इसके बाद 10 मई, यानि कल बुधवार को भी एक बड़ा एस्टरॉयड धरती के करीब बढ़ रहा होगा। इसका नाम (2023 JD) है जो 53 फीट बड़ा है। यह भी किसी बड़े घर के जितने साइज का है। जब यह पृथ्वी के सबसे करीब वाले बिंदु पर आ जाएगी तो हमारे ग्रह से इसकी दूरी सिर्फ 1,320,000 किलोमीटर रह जाएगी। इसके बाद 12 मई को 2023 HT4 नामक एस्टरॉयड भी धरती के करीब से होकर गुजरने वाला है। इसका साइज 250 फीट बताया गया है जो काफी भयंकर है। इतने बड़े साइज के एस्टरॉयड अगर पृथ्वी से टकरा जाते हैं तो बड़ी तबाही ला सकते हैं। 

अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है। इन दिनों पृथ्वी की ओर लगातार कई एस्टरॉयड आने की घटनाएं सामने आ रही हैं। नासा कहती है कि एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है लेकिन, अगर कोई 150 फीट या उससे बड़ा एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो यह पृथ्वी को तबाह भी कर सकता है। 2013 में रूस में Chelyabinsk नामक उल्का पिंड आसमान में फटा था जिसने 7 हजार ईमारतों को नुकसान पहुंचाया था। इसमें 1400 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह एस्ट्रॉयड 59 फीट साइज का था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  3. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  4. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  5. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  6. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  7. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  8. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  9. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.