मंगल ग्रह पर Nasa के रोवर ने कर दी खुदाई, जानें क्‍या मिला?

मार्स रोवर ने मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर रीजन में सतह को खरोंच दिया। इसके बाद चट्टान के नीचे से कुछ ऐसा मिला, जो निश्चित रूप से पहले कभी नहीं देखा गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 नवंबर 2021 21:28 IST
ख़ास बातें
  • मार्स रोवर ने उस खरोंच वाली सतह की तस्वीरें शेयर की हैं
  • पहली बार जेजेरो क्रेटर रीजन में सतह के नीचे देखा गया है
  • इससे मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना के बारे में जानने में मदद मिलेगी

नासा साल 1970 से मंगल ग्रह को एक्‍सप्‍लोर करने के लिए वहां मशीनें और उपकरण भेज रहा है

मंगल ग्रह पर जीवन की नई उम्‍मीदों की तलाश में गए नासा के मार्स रोवर ने कहा है कि उसने ऐसा कुछ देखा है, जिसे किसी ने कभी नहीं देखा। ट्विटर पर एक अपडेट में बताया गया है कि मार्स रोवर ने मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर रीजन में सतह को खरोंच दिया। इसके बाद चट्टान के नीचे से कुछ ऐसा मिला, जो निश्चित रूप से पहले कभी नहीं देखा गया था। मार्स रोवर ने उस खरोंच वाली सतह की तस्वीरें शेयर की हैं, जो अविश्‍वसनीय हैं । इन इमेजेस ने मंगल ग्रह पर जीवन के संभावित अस्तित्व के रहस्यों के बारे में उत्सुकता बढ़ा दी है। रोवर अब इन नमूनों को इकट्ठा करेगा, ताकि पृथ्वी पर वैज्ञानिक आगे की खोज कर सकें।

नासा रोवर के ऑफ‍िशि‍यल हैंडल से कहा गया है कि ऐसी चीज जिसे किसी ने कभी नहीं देखा, मैंने इस चट्टान के एक छोटे से पैच को हटा दिया है। नासा ने भी अलग से इस लाल ग्रह की कई इमेजेस को जारी किया है, जिन्‍हें रोवर ने कैद किया है।
 
नासा साल 1970 से मंगल ग्रह को एक्‍सप्‍लोर करने के लिए वहां मशीनें और उपकरण भेज रहा है, लेकिन यह पहली बार है जब उन मशीनों में से किसी ने जेजेरो क्रेटर रीजन में सतह के नीचे देखा है। यह इस बात पर भी रोशनी डाल सकता है कि मंगल पर पानी मौजूद है या नहीं और क्या यह ग्रह एक दिन इंसान के रहने लायक बन सकता है।

ग्रह को लेकर आगे की खोज के लिए रोवर की ओर से जुटाए जा रहे नमूने भी काफी महत्वपूर्ण हैं। मंगल ग्रह से कुछ सैंपल्‍स जुटाने के लिए नासा वहां इंसानों को उतारने के लिए एक मिशन की योजना भी बना रही है। एक रिलीज में कहा गया है कि रोवर, ड्रिल करके मंगल ग्रह की चट्टानों और मिट्टी से नमूने जुटाएगा। इस पूरे प्रोसेस की तीन बड़ी बातें हैं- सैंपल्‍स इकट्ठा करना, सैंपल्‍स को सील करना और उन्‍हें ऑनबोर्ड करना।

यह रोवर मंगल पर अपने जीवन काल में कम से कम 20 नमूने जुटाएगा। रोवर के साथ इनजेनिटी नाम का एक छोटा हेलि‍कॉप्टर भी है, जिसने हाल ही में अपनी 15वीं उड़ान पूरी की है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mars, NASA, NASA Rover, Life, Water, Ingenuity

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  2. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  3. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  4. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  2. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  3. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  4. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
  6. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
  7. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
  8. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  9. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  10. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.