Lyrid Meteor Shower 2025: 22 अप्रैल को आसमान में टूटेंगे सैकडों तारे! नोट कर लें समय

22 अप्रैल को सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच सबसे ज्यादा दिखेंगीं उल्काएं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2025 20:57 IST
ख़ास बातें
  • यह उल्का बारिश 19 अप्रैल से शुरू हो चुकी है
  • 21, 22 अप्रैल को यह अपने चरम पर होगी
  • उल्का बारिश 29 अप्रैल तक चलेगी

अप्रैल में एक अद्भुत नजारा आपको दिखने वाला है जब आसमान से लिरिड्स उल्काओं की बारिश होगी।

Photo Credit: iStock

Lyrid Meteor Shower 2025: उल्काओं की बारिश फिर से लौट रही है! रात में आसमान में गिरते दिखेंगे सैकड़ों तारे! जी हां, अप्रैल में एक अद्भुत नजारा आपको दिखने वाला है जब आसमान से लिरिड्स उल्काओं की बारिश होगी। Lyrids दरअसल Lyra तारामंडल से आते हैं। यह तारामंडल Vega नामक तारे के पास मौजूद है। इन्हें नंगी आखों से देखा जा सकेगा और किसी टेलीस्कोप की जरूरत नहीं होगी। लिरिड्स उल्काओं की बारिश सबसे पुरानी उल्का बारिश के रूप में जानी जाती है। यह 2700 साल पहले रिकॉर्ड की गई थी। 

लिरिड उल्का बारिश क्या है?
Space.com का कहना है कि Lyrids वे अवशेष हैं जो एक धूमकेतु, जिसका नाम Comet Thatcher (C/1861 G1) है, से निकले हैं। यह कॉमेट हर 415 साल में सूरज का एक चक्कर पूरा करता है। धूमकेतु अपने पीछे धूल का एक गुबार छोड़ता जाता है। इसी गुबार से जब इसके टुकड़े तेज गति से गुजरते हुए पृथ्वी के वायुमंडल से टकराते हैं तो तेज रोशनी पैदा करते हैं। 

किस दिन होगी लिरिड उल्का बारिश
NASA के अनुसार, यह उल्का बारिश 19 अप्रैल से शुरू हो जाएगी जब आसमान में रात के अंधरे में उल्का गिरतीं देखी जा सकेंगी। लेकिन यह शुरुआती दौर में धीमी रहेगी। फिर 21, 22 अप्रैल को यह अपने चरम पर होगी। 22 अप्रैल को सबसे ज्यादा उल्काएं गिरती देखी जा सकेंगी। सुबह के समय 3 बजे से 5 बजे तक यह नजारा देखा जा सकेगा। उल्का बारिश 29 अप्रैल तक चलेगी और फिर बंद हो जाएगी। लिरिड उल्का बारिश को सबसे पहले चीन में 687 B.C.E. में देखा गया था। 

हर घंटे गिरेंगी सैकड़ों उल्काएं
Advertisement
नासा के अनुसार, लिरिड मीटिओर शॉवर के दौरान पीक समय में हर घंटे कम से कम 18 उल्काएं गिरतीं देखी जा सकती हैं। इनकी स्पीड 29 मील प्रतिघंटा तक होती है। कहा गया है कि इनकी अधिकतम संख्या प्रति घंटा 100 उल्काओं तक भी जा सकती है। ऐसा ही नजारा 1803 में वर्जीनिया में देखा गया था। इसके अलावा, 1922 में ग्रीस में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। जापान में ऐसी उल्का बारिश 1945, और अमेरिका में 1982 में देखने को मिली थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  2. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  6. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  8. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  9. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  2. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
  3. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  4. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  5. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
  6. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. रोबोट पुलिसवाले की गई नौकरी, डिपार्टमेंट ने 1 साल से पहले ही दिखा दिया बाहर का रास्ता
  8. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.