400 किलोमीटर ऊंचाई से ISS ने दिखाया धरती का अद्भुत नजारा! वायरल हो रही तस्वीर

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फोटो को शेयर किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 जनवरी 2024 14:10 IST
ख़ास बातें
  • इसमें धरती का वायुमंडल रोशन होता हुआ दिख रहा है।
  • यह फोटो प्रशांत महासागर के ऊपर ली गई है।
  • ISS के इस फोटो को 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फोटो को शेयर किया है।

Photo Credit: ISS

अंतरिक्ष से धरती को देखना एक रोमांचक अनुभव होता है जो हर किसी को लुभा सकता है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की ओर से एक ऐसी इमेज शेयर की गई है जो अंतरिक्ष की दुनिया में रुचि रखने वालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन धरती से ऊपर अंतरिक्ष में 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर इसके चक्कर लगा रहा है। स्पेस स्टेशन ने धरती की बेहद खूबसूरत और रोमांचित कर देने वाली तस्वीर शेयर की है। 

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फोटो को शेयर किया है। स्पेस स्टेशन के अनुसार, इससे पहले पृथ्वी का ऐसा नजारा कैमरे में कैद नहीं किया गया था। धरती से 400 किलोमीटर ऊपर यह फोटो प्रशांत महासागर के ऊपर ली गई है। इसमें धरती का वायुमंडल रोशन होता हुआ दिख रहा है, और उसके पीछे तारों का सुंदर नजारा भी है। देखें ये खूबसूरत फोटो- 

Advertisement
ISS के इस फोटो को 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसमें रूस के Roscosmos स्पेस प्रोग्राम के दो कम्पोनेंट भी नजर आ रहे हैं जिसमें नौका साइंस मॉड्यूल और प्रीचल डॉकिंग मॉड्यूल शामिल है। रोशन वायुमंडल शोधकर्ताओं को लुभाने वाला है जो धरती के ऊपरी वायुमंडल के बारे में जानने की उत्सुकता रखते हैं। यहां पर ISS की आर्ट और साइंटिफिक अप्रोच, दोनों नजर आते हैं। 

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ने कैप्शन में लिखा है कि यह हाई एक्सपोजर फोटो धरती के वायुमंडल की चमक को दिखाता है, साथ में तारों भरे आसमान को भी दिखाता है। यह प्रशांत महासागर के ऊपर 258 मील ऊपर (लगभग 415 किलोमीटर) पपुल न्यू जिनेवा के नॉर्थ ईस्ट से लिया गया है। अंतरिक्ष से इस तरह की फोटो अक्सर नासा भी शेयर करती रहती है। अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों के लिए इस तरह के अपडेट्स अक्सर स्पेस एजेंसियों की ओर से दिए जाते रहते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.