इसरो ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, अंतरिक्ष में एक साथ भेजे 104 उपग्रह

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 फरवरी 2017 10:04 IST
ख़ास बातें
  • सेटेलाइट मिशन के प्रक्षेपण के लिए उलटी गिनती सुबह 5:28 बजे शुरू हुई
  • इसरो ने एक साथ 104 उपग्रह प्रक्षेपित कर रिकॉर्ड बना दिया है
  • इससे पहले यह रिकॉर्ड रूस के नाम था
इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने मेगा मिशन लॉन्च कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। बुधवार सुबह चेन्नई से करीब 125 किलोमीटर दूर श्री हरिकोटा से इसरो ने एक रॉकेट से 104 उपग्रह प्रक्षेपित किए। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी देश ने एक रॉकेट से एक साथ 104 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे हैं। पीएसएलवी-सी37/कार्टोसेट-2 श्रृंखला के सेटेलाइट मिशन के प्रक्षेपण के लिए  सुबह 5:28 बजे उलटी गिनती शुरू हुई थी और 9:28 बजे इसे छोड़ा गया।

अभी तक यह रिकार्ड रूस के नाम था, जो 2014 में 37 सैटेलाइट एक साथ भेजने में कामयाब रहा है। इस लॉन्च में जो 101 छोटे सैटेलाइट्स हैं उनका वजन 664 किलो ग्राम है।  27 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 600 सेकेंड के भीतर सभी 101 सैटेलाइट लॉन्च किए गए।

भारत ने इससे पहले जून 2015 में एक बार में 23 उपग्रहों को प्रक्षेपण किया था। यह उसका दूसरा सफल प्रयास है। इसरो के वैज्ञानिकों ने एक्सएल वैरियंट का इस्तेमाल किया है, जो सबसे शक्तिशाली रॉकेट है और इसका इस्तेमाल महत्वाकांक्षी चंद्रयान में और मंगल मिशन में किया जा चुका है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ
  3. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  4. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  5. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  7. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  9. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.