इसरो 28 अप्रैल को लॉन्च करेगा अंतिम नौवहन उपग्रह

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2016 09:25 IST
पृथ्वी की कक्षा में भारत का सातवां और अंतिम नौवहन उपग्रह 28 अप्रैल को छोड़ा जाएगा। इसके बाद भारत का संपूर्ण उपग्रह नौवहन प्रणाली तैयार हो जाएगा। अंतरिक्ष एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक के. शिवन ने इस बारे में बताया, "इस श्रंखला का सातवां और अंतिम उपग्रह 28 अप्रैल की दोपहर लांच किया जाएगा। आईआरएनएसएस-1जी (इंडियन रीजनल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम-1जी) के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के जरिए अंतरिक्ष में छोड़ा जाएगा।"

पीएसएलवी को 28 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से छोड़ा जाएगा, जो यहां से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

अब तक भारत ने अपना उपग्रह नौवहन प्रणाली तैयार करने के लिए छह क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह छोड़े हैं, जिनके नाम हैं आईआरएएसएस-1ए, 1बी, 1सी, 1डी, 1ई और 1 एफ। इस नए उपग्रह के साथ कुल सात उपग्रह हो जाएंगे और इन सातों उपग्रहों के अंतरिक्ष में स्थापित हो जाने के बाद देश के सभी इलाकों में उपयोकर्ताओं को उनकी स्थिति की सटीक जानकारी मिलेगी।

हालांकि इस प्रणाली में कुल नौ उपग्रहों का प्रयोग किया जाएगा, जिसमें से सात धरती की कक्षा में होंगे और दो धरती पर लगाए जाएंगे। इसरो के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

भारत की अपनी नौवहन प्रणाली तैयार हो जाने पर हमें इसके लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। फिलहाल दुनिया में अमेरिका का जीपीएस और रूस का ग्लोनास, यूरोप का गैलीलियो और चीन का बैदू ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम है। जहां जीपीएस और ग्लोनास दुनिया के सभी हिस्सों में उपलब्ध हैं, वहीं बाकी प्रणालियां स्थानीय स्तर पर काम करती हैं।
Advertisement

इसरो के अध्यक्ष ए. एस. किरण कुमार ने कहा, "इस दौरान इन उपग्रहों के लिए इसरो फ्रंट-इंड रेडियो फ्रीक्वेंसी चिप विकसित करने पर काम चल रहा है। इस साल के अंत तक इसके शुरुआती संस्करण के आने की संभावना है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Glonass, India, Internet, Isro, PSLV, Science
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  5. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  7. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  8. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  10. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.