चांद, और सूरज के बाद अब सारा गगन ...! ISRO का Gaganyaan अक्टूबर में भरेगा उड़ान!

गगनयान के लिए पहला ट्रायल अक्टूबर में किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 सितंबर 2023 21:30 IST
ख़ास बातें
  • Gaganyaan Mission के तहत ISRO स्पेस में तीन व्यक्तियों को भेजेगी।
  • इनमें से दो फ्लाइट्स मानव रहित होंगी जबकि एक फ्लाइट मानव सहित होगी।
  • इससे पहले मिशन को 2021 के लिए प्लान किया गया था।

गगनयान के लिए पहला ट्रायल अक्टूबर में किया जा सकता है।

Photo Credit: ISRO

भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने एक दिन पहले अपने महत्वाकांक्षी सूरज मिशन में कामयाबी पाई है। स्पेस एजेंसी ने सौर मिशन के तहत आदित्‍य एल-1 (Aditya L1) को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेज दिया है। पीएसएलवी-सी57 रॉकेट के जरिए आदित्‍य एल-1 स्‍पेसक्राफ्ट ने उड़ान भरी, जो अब 120 दिनों के लंबे सफर पर है। अब स्पेस एजेंसी की नजरें इससे भी आगे गगनयान मिशन (Gaganyaan) पर टिक गई हैं। आइए जानते हैं इसरो का ये मिशन क्या है, और इसकी तैयारी कहां तक की जा चुकी है। 

चंद्रयान-3 के तहत चांद पर चहलकदमी करने में कामयाब हुई इसरो ने आदित्‍य एल-1 को भी सूर्य पर नजर रखने के लिए सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। अब बारी गगनयान (Gaganyaan) की है। साइंस और टेक्नोलॉजी के केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बारे में इसरो से जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि गगनयान के लिए पहला ट्रायल अक्टूबर में किया जा सकता है। गगनयान इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) का एक महत्वाकांक्षी मिशन है जिसमें कंपनी मनुष्य को स्पेस में भेजने की तैयारी में है जो कि 300-400 किलोमीटर की ऊंचाई पर किया जाएगा। 
Advertisement

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ISRO में बोलते हुए कहा कि गगनयान का पहला ट्रायल अक्टूबर में हो सकता है। यह अगले महीने ही है। इससे पहले इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ भी कह चुके हैं कि सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में एक मिशन लॉन्च किया जा सकता है। इसरो चीफ ने कहा कि वे सितंबर के अंत या, अक्टूबर में गगनयान के लिए एक मिशन शुरू कर सकते हैं। जिसमें क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप क्षमताओं का प्रदर्शन किया जा सकता है। उसके बाद इसमें लगातार कई टेस्ट होंगे।

Photo Credit: ISRO

ISRO ने हाल ही में गगनयान मिशन के लिए कुछ टेस्ट किए थे।
Photo Credit: ISRO

और आखिर में संभावित रूप से 2025 तक मानव सहित एक मिशन स्पेस में भेजे जाने की तैयारी है।  
Advertisement

गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) के तहत ISRO का लक्ष्य स्पेस में तीन व्यक्तियों को भेजने का रहेगा। हालांकि मिशन को 2021 के लिए प्लान किया गया था लेकिन उस वक्त चल रही कोरोना महामारी (COVID-19) के कारण इसमें देरी हो गई। मिशन के तहत इसरो तीन फ्लाइट स्पेस में भेजेगी। इनमें से दो फ्लाइट्स मानव रहित होंगी जबकि एक फ्लाइट मानव सहित होगी। प्लान में पृथ्वी के निचले ऑर्बिट में कुछ दिनों तक 300-400 किलोमीटर की ऊंचाई पर मनुष्य को रखना है। इसके लिए इसरो कुछ टेस्ट भी कर चुकी है जिसमें सर्विस मॉड्यूल प्रॉपल्शन सिस्टम (SMPS) और पैराशूट डिप्लोयमेंट टेस्ट शामिल है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.