AI और मशीन लर्निंग पर Free online Course करा रहा ISRO, ऐसे कर सकते हैं अप्‍लाई

ISRO Free online Course : यह कोर्स IIRS आउटरीच प्रोग्राम का हिस्‍सा है, जिसमें शामिल होने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 अगस्त 2024 12:59 IST
ख़ास बातें
  • AI/ML पर इसरो कराएगा फ्री कोर्स
  • 5 दिनों का फ्री कोर्स इसी महीने होगा
  • ऑनलाइन किया जा सकता है रजिस्‍टर
ISRO Free Course : आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) का इस्‍तेमाल अब हरेक क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने 5 दिनों के फ्री ऑनलाइन कोर्स की पेशकश की है। स्‍टूडेंट्स को AI और ML से जुड़े जरूरी स्किल्‍स सिखाने के लिए 19 से 23 अगस्त तक ऑनलाइन कोर्स चलाया जाएगा। यह कोर्स IIRS आउटरीच प्रोग्राम का हिस्‍सा है, जिसमें शामिल होने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना है। 

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (IIRS) आउटरीज प्रोग्राम को साल 2007 में लॉन्‍च किया गया था। यह अबतक 3500 से ज्‍यादा नेटवर्क इंस्टिट्यूट तक पहुंच चुका है। इसका फायदा यूनिवर्सिटीज, सरकारी डिपार्टमेंट, रिसर्च इंस्टिट्यूट को मिला है।  
Advertisement

बहरहाल, इसरो का नया कोर्स प्रोफेशनल्‍स, स्‍टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है। रिसर्चर्स भी इसे कर सकते हैं। कंप्‍यूटर साइंस, सिविल इंजीनियरिंग फील्‍ड से जुड़े लोगों के लिए यह मददगार होगा। पांच दिनाें के कोर्स में AI/ML के इंट्रोडक्‍शन से शुरुआत की जाएगी। 

मशीन लर्निंग की मेथर्ड, डीप लर्निंग कॉन्‍सेप्‍ट, गूगल अर्थ इंजन के जरिए मशीन लर्निंग, मशीन और डीप लर्निंग में पायथन जैसे विषयों को कोर्स में शामिल किया गया है।  
Advertisement
 

ISRO AI/ML free Course date 

इसरो का एआई, एमएल कोर्स 19 से 23 अगस्‍त 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा। इसमें लेक्‍चर, वीडियो लेक्‍चर आदि शामिल होंगे। 

 

कहां आयोजित होगा इसरो का कोर्स 

इसरो का एआई, एमएल कोर्स ऑनलाइन होगा। यह IIRS-ISRO के ई-क्‍लास प्‍लेटफॉर्म पर कराया जाएगा, जिसके लिए एक अच्‍छे इंटरनेट कनेक्‍शन व बेसिक कंप्‍यूटर हार्डवेयर की जरूरत होगी। 
Advertisement

हर शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक क्‍लास चलेगी। रजिस्‍टर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। पहले आओ, पहले पाओ के बेस पर रजिस्‍ट्रेशन किया जा रहा है। नोडल सेंटरों से भी रजिस्‍ट्रेशन किया जा सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.