Chandrayaan 3 Launch Live: चंद्रयान-3 का लॉन्च लाइव देखने का मौका दे रही ISRO! बस करना होगा ये काम

चंद्रयान-3 लॉन्च 14 जुलाई को दोपहर बाद 2:35pm पर होने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जुलाई 2023 20:29 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रयान-3 लॉन्च 14 जुलाई को दोपहर बाद 2:35pm पर होने वाला है
  • Chandrayaan-3 को लॉन्च करने वाले LVM3 में तीन मॉड्यूल हैं
  • चांद पर रोवर उतारने वाले इस मिशन की लागत 615 करोड़ रुपये बताई गई है

चंद्रयान-3 लॉन्च 14 जुलाई को दोपहर बाद 2:35pm पर होने वाला है।

अंतरिक्ष में ISRO का महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान 3 का लॉन्च अब बहुत नजदीक आ गया है। मिशन को 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्‍च किया जाएगा। इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा की सतह पर 23 या 24 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग' कर सकता है। अगर आप भी अंतरिक्ष और इससे संबंधित गतिविधियों में रुचि रखते हैं तो चंद्रयान 3 लॉन्च लाइव (Chandrayaan 3 Launch Live) देखने का मौका भी इसरो की ओर से दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कैसे! 

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने हाल ही में घोषणा करते हुए बताया कि उसने मिशन लॉन्च व्हीकल LVM-3 के इलेक्ट्रिकल टेस्ट पूरे कर लिए हैं। आम लोगों के लिए भी इसरो ने इस लॉन्च को लाइव देखने का मौका देने की घोषणा की है। चंद्रयान-3 लॉन्च 14 जुलाई को दोपहर बाद 2:35pm पर होने वाला है। देश के नागरिक इस मिशन के लॉन्च को लाइव देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें सतीश धवन स्पेस सेंटर शार की लॉन्च व्यू गैलरी पर रजिस्टर करवाना होगा। 
.
Chandrayaan-3 के लिए इसरो के अधिकारी काफी आश्वस्त हैं क्योंकि यह Chandrayaan-2 का फॉलोअप मिशन है। Chandrayaan-2 भले ही पूरी तरह से सफल नहीं हो पाया था, लेकिन Chandrayaan-3 के लिए इसरो ने पूरी तैयारी की है, ऐसा रिसर्च संगठन ने कहा है। चंद्रयान-3 जिस जगह चांद पर लैंड करेगा वहां की सतह पर जमी परत, वहां पर भूकंप तरंगों, और वहां की जमीन की कम्पोजिशन को स्टडी करेगा। इस हफ्ते की शुरुआत में इसरो ने चंद्रयान 3 स्पेसक्राफ्ट को इसके लॉन्च व्हीकल LVM3 के साथ जोड़ दिया था। 

Chandrayaan-3 को लॉन्च करने वाले LVM3 में तीन मॉड्यूल हैं जिसमें प्रॉपल्शन, लैंडर और रोवर शामिल हैं। इसरो ने मिशन स्पेसक्राफ्ट को पहले ही सभी तरह के कठिन परीक्षणों से गुजार लिया है। ताकि लैंडिंग के समय आने वाली समस्याओं से यह बखूबी निपट सके। रॉकेट का लॉन्च श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से किया जाना है। चांद पर रोवर उतारने वाले इस मिशन की लागत 615 करोड़ रुपये बताई गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  5. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  6. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  7. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  8. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.