इंडोनेशिया का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी यूं फट गया, 8Km तक बही लावा की नदी, देखें वीडियो

Indonesia Volcano eruption Video : विस्‍फोट के बाद पहाड़ की चोटी से लावा के साथ गर्म राख और गैसें निकलीं। इसकी चपेट में आसपास के कई गांव आए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 18:28 IST
ख़ास बातें
  • माउंट सेमेरू में हुआ जोरदार विस्‍फोट
  • बारिश के कारण बही लावा की नदी
  • 8 किलोमीटर का एरिया खाली कराया गया

Indonesia Volcano eruption Video : विस्‍फोट वाले इलाके के 8 किलोमीटर एरिया को खाली करा दिया गया है। वहां नो-गो जोन नियम लागू करना पड़ा है।

हाल ही में एक भीषण भूकंप की त्रासदी झेलने के बाद इंडोनेशिया (Indonesia) फ‍िर आपदा जैसे हालात का सामना कर रहा है। यहां का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी माउंट सेमेरू (Mount Semeru) फट गया है। रविवार 4 दिसंबर को इसमें अचानक विस्‍फोट हो गया। विस्‍फोट के बाद पहाड़ की चोटी से लावा के साथ गर्म राख और गैसें निकलीं। इसकी चपेट में आसपास के कई गांव आए हैं। विस्‍फोट वाले इलाके के 8 किलोमीटर एरिया को खाली करा दिया गया है। वहां नो-गो जोन नियम लागू करना पड़ा है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ज्‍वालामुखी कई दिनों से सुलग रहा था। तेज बारिश के कारण इसका लावा टूट गया। इसके साथ निकली गर्म राख और गैसों के साथ लावा कई किलोमीटर तक बहता हुआ चला गया। इंडोनेशिया के नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया है कि ज्‍वालामुखी विस्‍फोट के बाद आसपास के कई गांव राख के ढेर में धुंधले पड़ गए हैं। करीब 8 किलोमीटर एरिया से लोगों को बाहर निकाला गया है। राख के कारण आसमान काला दिखाई दे रहा है। दिन में भी लोगों को लाइट्स जलानी पड़ रही हैं। 
Advertisement
 

अच्‍छी बात है कि बारिश अब कम हो गई है, जिससे लावा का नदी के रूप में बहना भी कम हुआ है। रविवार को तो स्थिति चौंकाने वाली हो गई थी। जिस जगह यह लावा फटा है, वह राजधानी जकार्ता से करीब 800 किलोमीटर दूर है। माउंट सेमेरू को इंडोनेशिया का सबसे ऊंचा ज्‍वालामुखी बताया जाता है। इस देश में ज्‍वालामुखी विस्‍फोट होते रहते हैं। करीब 142 ज्‍वालामुखी यहां एक्टिव हैं। माउंट सेमेरू में विस्‍फोट से अभी किसी की मौत की खबर नहीं है। हालांकि पिछले साल जब यह ज्‍वालामुखी फटा था, तो करीब 50 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। 
Advertisement

इस बार जब विस्‍फोट हुआ तो नदी के रूप में लावा 8 किलोमीटर के एरिया को अपनी जद में ले गया। फौरन स्‍थानीय लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडोनेशिया जिस जगह में स्थित है, वहां मौजूद प्‍लेटों में टकराव हो रहा है। तीन प्‍लेटों में टकराव के कारण यहां ज्‍वालामुखी विस्‍फोट होते हैं। इसी वजह से यहां भूकंप भी ज्‍यादा आते हैं और नुकसान की वजह से लोगों की जान जाती है। इंडोनेशिया में ज्‍वालामुखी की त्रासदियां अबतक हजारों लोगों की जान ले चुकी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.