हमारे जैसा खाने-पीने लगे दुनिया, तो तबाह होने से बच जाएगी पृथ्‍वी

लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट से पता चला है कि भारतीयों द्वारा अपनाए जाने वाला भोजन G20 देशों में सबसे ज्‍यादा क्‍लाइमेट के अनुकूल है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2024 15:20 IST
ख़ास बातें
  • लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट में नई जानकारी
  • भारतीयों का भोजन सबसे ज्‍यादा क्‍लाइमेट अनुकूल
  • शाकाहारी भोजन का इस्‍तेमाल बढ़ाने की जरूरत

79 फीसदी भारतीयों का मानना है कि खाने-पीने की चीजें खरीदते समय टिकाऊ या पर्यावरण के अनुकूल चीजें लेनी चाहिए।

भारतीयों के खाने-पीने की आदत और हमारा भोजन, क्‍लाइमेट चेंज से निपटने में मदद कर सकता है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि भोजन की बर्बादी को सीमित करने, शाकाहारी भोजन को प्राथमिकता देने के अलावा भारतीयों की खान-पान की आदतें ग्‍लोबल क्‍लाइमेट चेंज से निपटने में मदद कर सकती हैं। वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) की हाल ही में जारी लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट से पता चला है कि भारतीयों द्वारा अपनाए जाने वाला भोजन G20 देशों में सबसे ज्‍यादा क्‍लाइमेट के अनुकूल है।  

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, डेटा एनालिटिक्स कंपनी ग्लोबलडेटा की कंस्‍यूमर एनालिस्‍ट श्रावणी माली ने कहा कि भारत ने हाल के वर्षों में विशेष रूप से महानगरों में शाकाहारी भोजन को लेकर लोगों में जागरूकता तेज की है।

माली ने कहा कि देश की मौजूदा पद्धतियां पौधों पर बेस्‍ड खाने और जलवायु अनुकूल फसलों, जैसे- बाजरा पर जोर देती हैं। इसके लिए कम संसाधनों की जरूरत होती है और मांसहार खाने की तुलना में कम उत्सर्जन होता है। ऐसा ही उदाहरण धान को लेकर भी है। 

ग्लोबलडेटा द्वारा हाल ही में किए गए कंस्‍यूमर सर्वे का हवाला देते हुए माली ने कहा कि 79 फीसदी भारतीयों का मानना है कि खाने-पीने की चीजें खरीदते समय टिकाऊ या पर्यावरण के अनुकूल चीजें लेनी चाहिए। माली ने कहा कि पारंपरिक भारतीय खाने में मुख्य रूप से दाल, अनाज और सब्जियां शामिल हैं। मौसम और लोकल प्रोडक्‍शन के नजरिए से ये चीजें अच्‍छी हैं। उन्‍होंने कहा कि मौसम के अनुकूल भोजन विशेष रूप से भारतीयों के खाने की आदतों को अपनाना, ग्‍लोबल एनवायरनमेंटल और स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान में अहम साब‍ित हो सकता है।
Advertisement

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में भारत में लोकल फूड के उत्‍पादन को बढ़ावा देने के लिए कई पहल हुई हैं। देश में बाजरे का प्रोडक्‍शन और उसकी खपत बढ़ाने के लिए पिछले साल अभियान शुरू किया गया था। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.