2035 तक अंतरिक्ष में होगा भारत का स्‍टेशन, 2040 तक चांद पर एस्‍ट्रोनॉट भेजने का लक्ष्‍य

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2023 18:27 IST
ख़ास बातें
  • भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ी तैयारी
  • 2035 तक अपना स्‍पेस स्‍टेशन बनाने का लक्ष्‍य
  • 2040 तक इंसान को चांद पर पहुंचाने की तैयारी

भारत का अंतरिक्ष में पहली बार अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने का मिशन साल 2025 में पूरा होने की उम्मीद है।

चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी ने भारत के स्‍पेस सेक्‍टर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि वे 2035 तक एक भारतीय अंतरिक्ष केंद्र स्थापित करने और 2040 तक पहले भारतीय को चंद्रमा पर भेजने का लक्ष्य रखें। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ द्वारा गगनयान मिशन की प्रगति को लेकर उन्हें दी जा रही जानकारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यह निर्देश दिया। गौरतलब है कि इसरो गगनयान मिशन की तैयारी के तहत 21 अक्टूबर को पहली टेस्‍ट फ्लाइट लॉन्‍च करने वाला है। 

रिपोर्ट के अनुसार, बैठक के बाद पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत का अंतरिक्ष में पहली बार अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने का मिशन साल 2025 में पूरा होने की उम्मीद है। इसे मिशन गगनयान कहा जाता है। 

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत के स्‍पेस मिशनों के भविष्य की रूपरेखा तैयार की और वैज्ञानिकों से शुक्र ऑर्बिटर मिशन समेत मंगल लैंडर जैसे मिशनों पर काम करने की बात कही। एक बयान में बताया गया है कि 
प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन की सफलता के बाद निर्देश दिया कि भारत को अब 2035 तक ‘भारतीय स्‍पेस स्टेशन' स्थापित करने और 2040 तक चंद्रमा पर पहले भारतीय को भेजने समेत नए लक्ष्य तय करने चाहिए। लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए अंतरिक्ष विभाग एक खाका तैयार करेगा। 

मंगलवार को अंतरिक्ष विभाग ने गगनयान मिशन को लेकर पूरी जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की क्षमताओं पर भरोसा जताया और स्‍पेस एक्‍सप्‍लोरेशन में नई ऊंचाइयां छूने को लेकर देश की प्रतिबद्धता  जताई। 
Advertisement

बात करें गगनयान मिशन की, तो पहले दो अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजने की योजना थी। मिशन को साल 2022 में लॉन्‍च किया जाना था। कोविड महामारी के कारण इसमें देरी हुई है। मिशन को अब अगले साल लॉन्‍च किए जाने की तैयारी है। हालांकि मंगलवार की बैठक के बाद पता चला है कि गगनयान मिशन को 2025 में लॉन्‍च किया जाएगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  2. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  4. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G77 Power vs Redmi Note 15 SE vs iQOO Z10R 5G: खरीदने के लिए जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  4. 300 मीटर गहरे पानी में चलने वाली वॉच Timex Deepwater Meridian 300 हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ChatGPT ने भेजा जेल में!, 15 साल के बच्चे ने बनाया ऐसा प्रोग्राम, स्ट्रीमिंग कंपनी को बंद करना बड़ा काम
  6. Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 
  7. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  9. Samsung Galaxy A18 का डिजाइन हुआ लीक, मिल सकता है सुपर AMOLED पैनल, 5000mAh बैटरी!
  10. AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.