Hunter Moon 2024 : आसमान में दिखेगा ‘हंटर मून’, 15% बड़ा नजर आएगा चांद, नोट कर लें तारीख

चंद्रमा और पृथ्‍वी एक-दूसरे के बेहद करीब आने वाले हैं। यह नजारा खुली आंखों से 17 अक्‍टूबर की शाम को देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2024 11:21 IST
ख़ास बातें
  • 17 अक्‍टूबर को दिखेगा हंटर मून
  • 15 फीसदी ज्‍यादा बड़ा चांद दिखेगा
  • यह एक सुपरमून होगा

सुपरमून उस स्थिति को कहते हैं, जब चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के सबसे करीब होती है।

Photo Credit: Nasa

Hunter Moon 2024 : चंद्रमा और पृथ्‍वी एक-दूसरे के बेहद करीब आने वाले हैं। यह नजारा खुली आंखों से 17 अक्‍टूबर की शाम को देखा जा सकेगा। दुनिया इसे हंटर मून (Hunter Moon) कहती है, तो भारत के लिए यह शरद पूर्णिमा (Sharad Poornima 2024) होगी। यह इस साल का तीसरा और सबसे बड़ा सुपरमून (Supermoon) होने वाला है। इस दौरान चंद्रमा की पृथ्‍वी से दूरी 3 लाख 57 हजार 364 किलोमीटर रह जाएगी। साल 2024 में यह पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच सबसे कम दूरी होगी। पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच सामान्‍य दूरी 3 लाख 84 हजार 400 किलोमीटर है। 
 

What is Supermoon

सुपरमून उस स्थिति को कहते हैं, जब चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के सबसे करीब होती है। वैज्ञानिक नजरिए से समझें तो 17 अक्‍टूबर को चंद्रमा, पृथ्वी की कक्षा में अपने निकटतम बिंदु पेरिगी पर पहुंच जाएगा। इसकी वजह से वह आम पूर्णिमा के मुकाबले सामान्य से बड़ा दिखाई देगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुपरमून वाला चांद पूर्णिमा वाले चांद से लगभग 15 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्‍यादा चमकीला दिखाई देता है। 

रिपोर्टों के अनुसार, हंटर मून नाम पश्चिमी देशों में पॉपुलर है। पुराने वक्‍त में यह शिकारियों के लिए संकेत होता था कि वो सर्दियों की तैयारी शुरू कर दें। कहा जाता है कि सैकड़ों साल पहले शिकारी, सर्दियों में खाने के लिए मांस को स्‍टाेर करते थे। वह अपने शिकार की शुरुआत हंटर मून के बाद करते थे, क्‍योंकि यह सर्दियों के आगमन का संकेत है। टाइम एंड डेट के अनुसार, इसे फॉलिंग लीव्‍स मून और ब्‍लड मून भी कहा जाता है। 

भारत में हंटर मून को 17 अक्‍टूबर की शाम 5 बजे से देखा जा सकेगा। हालांकि यह आपके इलाके में होने वाले सूर्यास्‍त पर निर्भर करता है। उस दिन सूर्यास्‍त के फौरन बाद हंटर मून दिखाई देने लगेगा। भारत में इस साल दो और पूर्णिमा नजर आएंगी। 17 अक्‍टूबर के बाद 16 नवंबर और फ‍िर 15 दिसंबर को यह नजारा देखा जा सकेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  2. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  3. आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब
  4. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  5. 4 हजार रुपये का Adobe Express Premium बिलकुल फ्री, Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
  6. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  7. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
#ताज़ा ख़बरें
  1. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  2. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  3. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  4. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
  5. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  6. मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड
  7. आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब
  8. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  9. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  10. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.