हबल टेलीस्‍कोप का 32वां जन्‍मदिन, Nasa ने शेयर की आकाशगंगाओं के ग्रुप की तस्‍वीर

हबल स्पेस टेलीस्कोप को 24 अप्रैल 1990 को लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2022 14:31 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिक ने कहा कि ये आकाशगंगाएं अभी अलग-अलग हैं
  • लगभग 1 अरब वर्षों में ये आपस में टकराकर विलीन हो जाएंगी
  • एक विशाल अंडाकार आकाशगंगा इनकी जगह लेगी

नासा ने जो इमेज शेयर की है, वह हिक्सन कॉम्पैक्ट ग्रुप 40 नाम की आकाशगंगाओं का एक समूह है।

Photo Credit: Instagram/Nasa Hubble space telescope

हबल स्पेस टेलीस्‍कोप को अंतरिक्ष में 32 साल पूरे हो गए हैं और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) इसे सेल‍िब्रेट कर रही है। एक सिंगल इमेज के जरिए नासा ने गहरे अंतरिक्ष की पांच आकाशगंगाओं को दिखाया है। यह व्‍यू काफी बेहतरीन है। याद रहे कि हबल स्पेस टेलीस्कोप को 24 अप्रैल 1990 को लॉन्च किया गया था। इसे अगले ही दिन डिप्‍लॉय कर दिया गया था। यह सप्‍ताह इस टेलीस्‍कोप का 32वां जन्‍मदिन है। हबल ने 20 मई 1990 को अपनी सर्विस शुरू की थी। 

नासा ने जो इमेज शेयर की है, वह हिक्सन कॉम्पैक्ट ग्रुप 40 (Hickson Compact Group 40) नाम की आकाशगंगाओं का एक समूह है। इस ग्रुप में एक विशाल और अण्डाकार आकाशगंगा भी शामिल है, जो अरबों सितारों, तीन स्‍पाइरल आकाशगंगाओं और एक लेंटिकुलर (लेंस के जैसी) आकाशगंगा के साथ चमकती है। यह इमेज एक वीडियो का हिस्सा है, जिसमें हबल की सीनियर प्रोजेक्‍ट साइंटिस्‍ट डॉ. जेनिफर वाइसमैन इस इमेज के बारे में और टेलीस्‍कोप के महत्‍व के बारे में बता रहे हैं। 
 

वीडियो में वाइसमैन ने समझाया कि हिक्सन कॉम्पैक्ट ग्रुप 40 में आकाशगंगाओं को एक गुरुत्वाकर्षण डांस में साथ रखा जाता है। यह एक भीड़भाड़ वाला ग्रुप है यानी यहां कम जगह पर बहुत सारी आकाशगंगाएं मौजूद हैं। 
Advertisement

वैज्ञानिक ने कहा कि ये आकाशगंगाएं अभी अलग-अलग हैं, लेकिन आखिरकार ‘लगभग 1 अरब वर्षों में' ये आपस में टकराकर विलीन हो जाएंगी और एक विशाल अंडाकार आकाशगंगा इनकी जगह लेगी। उन्होंने बताया कि यह सब हबल टेलीस्‍कोप की वजह से पता चला है, जिसकी तस्‍वीरों ने वैज्ञानिकों अरबों प्रकाश वर्ष दूर देख सकने के काबिल बनाया है।

वैज्ञानिकों ने हबल टेलीस्‍कोप का इस्‍तेमाल कुछ सबसे दूर स्थित खगोलीय पिंडों और घटनाओं को देखने के लिए किया है। 30 साल के काम के दौरान हबल को 5 एस्‍ट्रोनॉट सर्विसिंग मिशन्‍स से अपग्रेड किया गया है। इससे हबल की क्षमता में काफी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सच्‍चाई यह है कि हबल की उम्र बढ़ रही है और अगले कुछ समय में यह अपनी सर्विस से बाहर हो जाएगा। हबल की सबसे बड़ी खूबी इसकी रेंज है। यह टेलीस्‍कोप सुदूर अंतरिक्ष को कैद करके दुनिया के सामने लाया है। नासा के अनुसार, हबल ने अपने जीवनकाल में 15 लाख से ज्‍यादा ऑब्‍जर्वेशन किए हैं। यह अमेरिका और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का जॉइंट प्रोजेक्‍ट है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.