• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 32,400 किमी/घंटे की रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड, 20 अगस्‍त का दिन है अहम!

32,400 किमी/घंटे की रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड, 20 अगस्‍त का दिन है अहम!

420 फीट चौड़ा एस्‍टरॉयड जब पृथ्वी से करीब से गुजरेगा, तब दोनों के बीच 32 लाख मील की दूरी होगी।

32,400 किमी/घंटे की रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड, 20 अगस्‍त का दिन है अहम!

एस्‍टरॉयड का पृथ्‍वी पर कोई असर नहीं होगा, लेकिन इसके आकार को देखते हुए इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक’ की कैटिगरी में रखा गया है।

ख़ास बातें
  • यह एस्‍टरॉयड अपोलो ग्रुप के एस्‍टरॉयड्स का हिस्‍सा है
  • यह लगभग 482 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करता है
  • वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं
विज्ञापन
एस्‍टरॉयड्स का पृथ्‍वी के नजदीक आना एक सामान्‍य घटना है, फ‍िर भी अलर्ट रहने की जरूरत होती है। छोटे-छोटे एस्‍टरॉयड से आए दिन पृथ्‍वी का सामना होता है, लेकिन एक बड़ा एस्‍टरॉयड हमारे करीब आ रहा है। इसका साइज लगभग 420 फुट है। यह तेजी से पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है और 20 अगस्‍त को सबसे नजदीक आ सकता है। ‘एस्‍टरॉयड 2019 AV13' के नाम से ही पता चलता है कि इसकी खोज साल 2019 में हुई थी। जब यह पृथ्वी के नजदीक आएगा, तो दोनों के बीच की दूरी कुछ मिलियन किलोमीटर में सिमट जाएगी। 32,400 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से आ रहा यह एस्‍टरॉयड क्‍या पृथ्‍वी के लिए चिंता की बात हो सकता है, आइए जानते हैं। 

बताया जाता है कि एस्‍टरॉयड ‘2019 AV13' इस साल पृथ्वी के पास से गुजरने वाले सबसे बड़े एस्‍टरॉयड्स में से एक है। साइज बताता है कि यह किसी विशालकाय बिल्डिंग के बराबर है। 420 फीट चौड़ा एस्‍टरॉयड जब पृथ्वी से करीब से गुजरेगा, तब दोनों के बीच 32 लाख मील की दूरी होगी। यह पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से भी ज्‍यादा है। ऐसे में हमें ज्‍यादा घबराने की जरूरत नहीं है। हकीकत में यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से एक दूरी बनाकर अपना रास्‍ता तय करेगा। 

एस्‍टरॉयड का पृथ्‍वी पर कोई असर नहीं होगा, लेकिन इसके आकार को देखते हुए इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा गया है। sky.org के अनुसार, यह एस्‍टरॉयड अपोलो ग्रुप के एस्‍टरॉयड्स का हिस्‍सा है और लगभग 482 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करता है। वैसे खगोलविज्ञान में दिलचस्‍पी रखने वालों के लिए यह एक मौका हो सकता है। वह किसी अच्‍छी दूरबीन की मदद से इसे देख सकते हैं, जब यह पृथ्‍वी के सबसे नजदीक होगा। 

नासा के अनुसार, एस्‍टरॉयड को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »