पेड़-पौधों को सांस लेते हुए देखा है? देखें दिलचस्‍प वीडियो

वैज्ञानिकों की टीम ने एक स्‍टोमेटा (stomata) यानी रंध्र के खुलने और बंद होने को इस तरह से फ‍िल्‍माया, जिसे देखकर लगता है कि कोई पेड़ सांस ले रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2022 12:54 IST
ख़ास बातें
  • कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की टीम ने रिकॉर्ड किया वी‍डियो
  • स्‍टोमेटा (stomata) यानी रंध्र के खुलने व बंद होने को फ‍िल्‍माया
  • ऐसा लगता है कि पौधा सांस ले रहा है

यह वीडियो बताता है कि पौधे कार्बन डाइऑक्साइड के अलग-अलग स्तर के हिसाब से स्टोमेटा को खोलते और बंद करते हैं।

हम हमेशा से पढ़ते आए हैं कि पेड़-पौधों में भी जीवन होता है। पेड़ हमें ना सिर्फ ऑक्‍सीजन देते हैं, बल्कि प्रदूषण को भी कम करते हैं। स्‍कूली बच्‍चों में अक्‍सर यह जानने की दिलचस्‍पी होती है कि कोई पेड़ जब काटा जाता है, तो वह रोता क्‍यों नहीं? या फ‍िर पेड़ सांस कैसे लेता है? हमें क्‍यों नहीं दिखाई देता। अगर हम कहें कि आप पेड़ों को सांस लेते हुए देख सकते हैं, तो क्‍या यकीन करेंगे। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की टीम ने एक वीडियो शेयर किया है, जो पेड़ों की एक दिलचस्‍प खूबी को उजागर करता है।   

यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की टीम ने एक स्‍टोमेटा (stomata) यानी रंध्र के खुलने और बंद होने को इस तरह से फ‍िल्‍माया, जिसे देखकर लगता है कि कोई पेड़ सांस ले रहा है। आपको बता दें कि स्टोमेटा एक छिद्र है, जो पत्तियों की एपिडर्मिस में पाया जाता है। वीडियो को क्‍लोज-अप कर रिकॉर्ड किया गया, जिसे देखकर लगता है कि कोई पौधा सांस ले रहा है। 
Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, यह वीडियो बताता है कि पौधे कार्बन डाइऑक्साइड के अलग-अलग स्तर के हिसाब से स्टोमेटा को खोलते और बंद करते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह जानकारी भविष्‍य में कृषि से जुड़ी रिसर्च में मददगार साबित हो सकती है। अपनी रिसर्च के जरिए वैज्ञानिकों की टीम ने स्‍टोमेटा, कार्बन डाइऑक्‍साइड और पानी के बीच तालमेल को समझने की कोशिश की।  



स्‍टडी को लीड करने वाले जूलियन श्रोएडर के मुताबिक, पौधों की बढ़ोतरी के लिए उनमें होने वाली परिवर्तन की प्रक्रिया काफी महत्‍वपूर्ण है। यह पौधों को पानी का इस्‍तेमाल करने को लेकर एक कंट्रोल देती है। भविष्‍य के लिए यह स्‍टडी इसलिए अहम है क्‍योंकि जलस्‍तर घट रहा है और तापमान में तेजी आ रही है। वैज्ञानिक अबतक यह नहीं देख पाए थे कि कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर में बदलाव होने पर पौधे किस तरह से स्‍टेमेटा को खोलते और बंद करते हैं। इस शोध की मदद से रिसर्चर्स को भविष्‍य में पर्यावरण के हिसाब से फसल उत्‍पादन में मदद मिलने की उम्‍मीद है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  4. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  5. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  6. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  7. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  8. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  9. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  10. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.