पेड़-पौधों को सांस लेते हुए देखा है? देखें दिलचस्‍प वीडियो

वैज्ञानिकों की टीम ने एक स्‍टोमेटा (stomata) यानी रंध्र के खुलने और बंद होने को इस तरह से फ‍िल्‍माया, जिसे देखकर लगता है कि कोई पेड़ सांस ले रहा है।

पेड़-पौधों को सांस लेते हुए देखा है? देखें दिलचस्‍प वीडियो

यह वीडियो बताता है कि पौधे कार्बन डाइऑक्साइड के अलग-अलग स्तर के हिसाब से स्टोमेटा को खोलते और बंद करते हैं।

ख़ास बातें
  • कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की टीम ने रिकॉर्ड किया वी‍डियो
  • स्‍टोमेटा (stomata) यानी रंध्र के खुलने व बंद होने को फ‍िल्‍माया
  • ऐसा लगता है कि पौधा सांस ले रहा है
विज्ञापन
हम हमेशा से पढ़ते आए हैं कि पेड़-पौधों में भी जीवन होता है। पेड़ हमें ना सिर्फ ऑक्‍सीजन देते हैं, बल्कि प्रदूषण को भी कम करते हैं। स्‍कूली बच्‍चों में अक्‍सर यह जानने की दिलचस्‍पी होती है कि कोई पेड़ जब काटा जाता है, तो वह रोता क्‍यों नहीं? या फ‍िर पेड़ सांस कैसे लेता है? हमें क्‍यों नहीं दिखाई देता। अगर हम कहें कि आप पेड़ों को सांस लेते हुए देख सकते हैं, तो क्‍या यकीन करेंगे। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की टीम ने एक वीडियो शेयर किया है, जो पेड़ों की एक दिलचस्‍प खूबी को उजागर करता है।   

यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की टीम ने एक स्‍टोमेटा (stomata) यानी रंध्र के खुलने और बंद होने को इस तरह से फ‍िल्‍माया, जिसे देखकर लगता है कि कोई पेड़ सांस ले रहा है। आपको बता दें कि स्टोमेटा एक छिद्र है, जो पत्तियों की एपिडर्मिस में पाया जाता है। वीडियो को क्‍लोज-अप कर रिकॉर्ड किया गया, जिसे देखकर लगता है कि कोई पौधा सांस ले रहा है। 

रिपोर्टों के अनुसार, यह वीडियो बताता है कि पौधे कार्बन डाइऑक्साइड के अलग-अलग स्तर के हिसाब से स्टोमेटा को खोलते और बंद करते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह जानकारी भविष्‍य में कृषि से जुड़ी रिसर्च में मददगार साबित हो सकती है। अपनी रिसर्च के जरिए वैज्ञानिकों की टीम ने स्‍टोमेटा, कार्बन डाइऑक्‍साइड और पानी के बीच तालमेल को समझने की कोशिश की।  



स्‍टडी को लीड करने वाले जूलियन श्रोएडर के मुताबिक, पौधों की बढ़ोतरी के लिए उनमें होने वाली परिवर्तन की प्रक्रिया काफी महत्‍वपूर्ण है। यह पौधों को पानी का इस्‍तेमाल करने को लेकर एक कंट्रोल देती है। भविष्‍य के लिए यह स्‍टडी इसलिए अहम है क्‍योंकि जलस्‍तर घट रहा है और तापमान में तेजी आ रही है। वैज्ञानिक अबतक यह नहीं देख पाए थे कि कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर में बदलाव होने पर पौधे किस तरह से स्‍टेमेटा को खोलते और बंद करते हैं। इस शोध की मदद से रिसर्चर्स को भविष्‍य में पर्यावरण के हिसाब से फसल उत्‍पादन में मदद मिलने की उम्‍मीद है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »