एलियंस आ गए? नॉर्वे के आसमान में दिखी नीली चमकदार चीज, आप भी जानें असलियत

हजारों किलोमीटर दूर आइसलैंड से भी वह आकृति नजर आई। शुरुआत में लोगों को खगोलीय घटना लगी।

एलियंस आ गए? नॉर्वे के आसमान में दिखी नीली चमकदार चीज, आप भी जानें असलियत

Photo Credit: explorecosmos

आसमान में नजर आई नीली सर्पिल आकृति स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के फाल्कन-9 रॉकेट लॉन्च की वजह से बनी।

ख़ास बातें
  • नॉर्वे के आसमान में दिखी नीली चमकदार चीज
  • स्‍पेसएक्‍स के फाल्‍कन 9 रॉकेट से बनी चीज
  • कई लोगों ने समझा खगोलीय घटना
विज्ञापन
आसमान में होने वाली घटनाएं लोगों को ना सिर्फ आकर्षित करती हैं, बल्कि उसके पीछे की वजह जानने को भी मजबूर करती हैं। सोमवार की रात नॉर्वे के आसमान में दिखी नीले रंग की सर्पिल (spiral) चीज ने लोगों को हैरान कर दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, हजारों किलोमीटर दूर आइसलैंड से भी वह आकृति नजर आई। शुरुआत में लोगों को खगोलीय घटना लगी। कुछ ने एलियंस का अनुमान लगाया, लेकिन जब विश्‍लेषण किया गया, तो कुछ और जानकारी सामने आई। पता चला कि वह घटना खगोलीय नहीं थी, बल्कि इंसानी प्रयोग का परिणाम था। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आसमान में नजर आई नीली सर्पिल आकृति स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के फाल्कन-9 रॉकेट लॉन्च की वजह से बनी। रॉकेट से निकले सेकंड स्‍टेज ने जब डी-ऑर्बिट बर्न शुरू किया तो नीली सर्पिल आकृति उभर आई। उस तस्‍वीर ने हजारों लोगों का ध्‍यान खींचा। 
 

लॉन्‍च के जरिए स्‍पेसएक्‍स ने 53 छोटे सैटेलाइट्स को कक्षा में पहुंचाया। यह लॉन्‍च कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही फाल्कन 9 रॉकेट के सेकंड स्‍टेज ने बैरेंट्स सागर को पार किया, तो डी-ऑर्बिट करने के लिए इंजन चालू हुए और आग निकलने लगी। 

उस दौरान निकली गैसों से एक सर्पिल आकृति बन गई। नीले रंग की उस आकृति को नॉर्वे समेत कई और इलाकों से भी देखा गया। हाल के दिनों में ऐसी आकृतियां कई मौकों पर नजर आई हैं। 

गौरतलब है कि स्‍पेसएक्‍स, एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी है। हाल के वर्षों में स्‍पेसएक्‍स ने कई बड़े मिशनों को पूरा किया है। यह दुनिया के सबसे भारी रॉकेट को भी टेस्‍ट कर रही है। अबतक हुए दो टेस्‍ट फेल रहे हैं और अब तीसरे की तैयारी है। अगर यह टेस्‍ट कामयाब हुआ तो स्‍पेसएक्‍स के रॉकेट से भविष्‍य में इंसान को मंगल ग्रह तक ले जाया जा सकेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »