यूरोप की न‍दियों में यमुना जैसा झाग, आखिर माजरा क्‍या है?

उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में ग्लासगो के पास केल्विन नदी और लेक डिस्ट्रिक्ट में ‘एस्‍क’ नदी पर भी बर्फ के पैनकेक बने हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2022 13:36 IST
ख़ास बातें
  • यूरोप की नदियों में दिख रहे बर्फीले ‘पेनकेक्‍स’
  • 9 दिसंबर को दिखाई दिए बर्फीले पेनकेक्‍स
  • यमुना में दिखने वाले झाग से मिलते-जुलते हैं

ये दुर्लभ संरचनाएं आमतौर पर बहुत ठंडे महासागरों, झीलों और नदियों में बनती हैं।

तापमान में रिकॉर्ड गिरावट के बाद यूरोप की नदियों में बर्फीले ‘पेनकेक्‍स' देखे जा रहे हैं। यह यमुना नदी में दिखाई देने वाले सफेद झाग की तरह लगते हैं। बर्फ की इन गोल आकृतियों की मौजूदगी आमतौर पर अंटार्कटिक महासागर और उत्तरी अमेरिका की ठंडी झीलों में होती है। यूरोप की नदियों में बर्फीले ‘पेनकेक्‍स' का इतनी बड़ी संख्‍या में दिखना वैज्ञानिकों को अंचभित कर रहा है। स्कॉटलैंड की एक नदी में भी ये ‘बर्फीले पेनकेक्स' देखे गए। इनके होने की वजह दिलचस्‍प तो है, लेकिन चिंता भी बढ़ाती है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्कॉटिश इनवेसिव स्पीशीज इनिशिएटिव (SISI) के प्रोजेक्ट मैनेजर, कैलम सिंक्लेयर ने स्कॉटलैंड के विगटाउनशायर (Wigtownshire) में ब्लैडनोच (Bladnoch) नदी पर 9 दिसंबर को बर्फ की हैरान करने वालीं गोलाकार चादरें देखीं। लाइव साइंस से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि पहले ये कभी-कभी दिखाई देते थे। इस बार दिख रहे बर्फ के पेनकेक्‍स दिलचस्‍प हैं, क्‍योंकि ये एकदम गोल हैं।  
 

हालांकि यह अकेला मामला नहीं है। उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में ग्लासगो के पास केल्विन नदी और लेक डिस्ट्रिक्ट में ‘एस्‍क' नदी पर भी बर्फ के पैनकेक बने हैं। ये दुर्लभ संरचनाएं आमतौर पर बहुत ठंडे महासागरों, झीलों और नदियों में बनती हैं।
Advertisement

नदियों में ये पेनकेक्स तब बनते हैं जब पानी की सतह पर जमा हुआ झाग एक सर्पिल धारा में फंस जाता है। जमे हुए फोम और बर्फ के इसमें जुड़ने से इनका आकार और बढ़ता जाता है। इसके अलावा, सहत की बर्फ टूटने से भी ये आकृतियां बनती हैं, जो लहरों की वजह से गोल हो जाती हैं। 

रिपोर्टों के अनुसार, पैनकेक जैसी आकृति 8 से 79 इंच तक हो सकती है। हालांकि यह बहुत मजबूत नहीं होती। जैसाकि हमने आपको बताया ये आकृतियां आमतौर पर बहुत ठंडे महासागरों, झीलों और नदियों में बनती हैं। यूरोप की नदियों में इनका होना दुर्लभ है। हाल के दिनों में पूरा यूरोप भीषण सर्दी का सामना कर रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, ब्रिटेन बीते एक सप्‍ताह से पूरे यूके में तापमान फ्रीजिंग पॉइंट यानी हिमांक से नीचे है।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.