सूर्य की सतह पर 2 दिन में 10 गुना बड़ा हो चुका है ये धब्बा! वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

इस सनस्पॉट के बारे में कहा जा रहा है कि यह उन 6 एक्टिव एरिया में से एक है जो इस वक्त सूर्य की सतह पर देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अगस्त 2022 18:48 IST
ख़ास बातें
  • अगले चार दिनों में इसमें बहुत कम सोलर एक्टिविटी होने की उम्मीद है
  • सन स्पॉट ने पिछले दो दिनों में अपने साइज को 10 गुना बढ़ा लिया है
  • यह बड़ा कोरोनल मास इजेक्शन (CME) पैदा कर सकता है

सन स्पॉट का नाम AR3085 बताया जा रहा है जो लगातार बड़ा होता जा रहा है

पिछले कुछ दिनों में सूर्य की सतह पर होने वाली गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। बीते कुछ महीनों में कई सौर तूफान सूर्य से उठ चुके हैं जिन्होंने हल्की मात्रा में ही सही, लेकिन पृथ्वी और उसके वातावरण को प्रभावित जरूर किया है। अब एक और खतरा वैज्ञानिकों को डरा रहा है जो सूर्य की सतह पर बड़ा होता जा रहा है। कुछ समय पहले सूर्य की सतह पर छोटे आकार में दिखने वाला एक धब्बा अब आकार बढ़ा रहा है। एक हफ्ते में इसका आकार काफी बढ़ गया है जिससे उठने वाले सौर तूफान से धरती पर रेडियो ब्लैकआउट की आशंका बढ़ गई है। यहां प्लाज्मा विस्फोट की संभावना जताई जा रही है जो औरोरा दृश्य भी पैदा कर सकता है।             

वैज्ञानिकों द्वारा इस स्पॉट का नाम AR3085 बताया जा रहा है। Spaceweather की रिपोर्ट के अनुसार, यह सन स्पॉट लगातार अपना आकार बढ़ा रहा है और इसकी रोटेशन धरती की ओर आती जा रही है। यह दो दिन में धरती के जितना बड़ा हो चुका है। इससे पहले भी बीते कुछ हफ्तों के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से कुछ बेहद खूबसूरत औरोरा दृश्य देखने को मिले हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी और भी सौर तूफान आने की संभावना है, क्योंकि AR3085 नामक सन स्पॉट लगातार अपना आकार बड़ा करता जा रहा है। 

इस सनस्पॉट के बारे में कहा जा रहा है कि यह उन 6 एक्टिव एरिया में से एक है जो इस वक्त सूर्य की सतह पर देखे जा रहे हैं। लेकिन यूके  स्पेस वेदर फॉरकास्ट इसके बारे में ज्यादा चिंतित नहीं दिखाई दे रहा है। इसका मानना है कि अगले 24 घंटों में इसमें बहुत अधिक एक्टिविटी होने की संभावना नहीं है। हां लेकिन, इससे सौर हवाएं उठने की आशंका जरूर है जो ज्यादा शक्तिशाली नहीं होंगी और हल्का रेडियो ब्लैकआउट होने की संभावना है। 

स्पेस वेदर फॉरकास्ट उम्मीद कर रहा है कि अगले चार दिनों में इसमें बहुत कम सोलर एक्टिविटी होने की उम्मीद है। बहुत कम संभावना है कि यह निचले से मध्यम स्तर पर पहुंचे। नि:संदेह AR3085 सन स्पॉट ने पिछले दो दिनों में अपने साइज को 10 गुना बढ़ा लिया है, जिससे यह बड़ा कोरोनल मास इजेक्शन (CME) पैदा कर सकता है। यह ऐसा तूफान होता है जो चार्ज हुए कणों से बना होता है। सप्ताह के अंत में यह धरती को प्रभावित कर सकता है। सूर्य पर बढ़ रहे इस धब्बे का असर आने वाले दिनों में दिखाई देने की संभावना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AR3085, Sun Spots, Solar System, Solar Storms

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  2. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  2. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  3. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  4. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  5. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  6. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  7. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  8. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  9. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  10. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.