Surya Grahan (Solar Eclipse) 2019: आज, कहां, समय, और जानें सब-कुछ

Surya Grahan 2019 में चंद्रमा की छाया अर्जेंटीना और चीली के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगी। आसपास के देशों के लोग आंशिक सूर्य ग्रहण ही देख पाएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जुलाई 2019 12:18 IST
ख़ास बातें
  • अर्जेंटीना और चीली में ही पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा
  • आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगी
  • बात दें कि अगला सूर्यग्रहण 14 दिसंबर 2020 को लगेगा

Surya Grahan: 2 जुलाई को लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

'Great American Eclipse' के करीब दो साल एक बार फिर पूर्ण सूर्य ग्रहण की वापसी हो रही है। मंगलवार यानी 2 जुलाई को दक्षिण अमेरिका और साउथ पेसिफिक के इलाके इस अनोखे खगोलीय घटनाक्रम के गवाह बनेंगे। चीली और अर्जेंटीना के कुछ इलाकों में लोगों को Total Solar Eclipse 2019 की झलक मिलेगी। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण केवल कुछ ही जगहों पर दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण के समय रात होगी इसलिए यहां इसका कोई असर नहीं होगा। भारत में तो Surya Grahan नहीं लगेगा। लेकिन इस सूर्य ग्रहण का मज़ा घर बैठे भी लिया जा सकता है। बता दें कि यह साल 2019 का एक मात्र Total Solar Eclipse होगा।
 

क्या है सूर्य ग्रहण?

जब सूर्य और पृथ्‍वी के बीच चंद्रमा आ जाता है। तब सूर्य ग्रहण लगता है। जब सूर्य पूर्ण रूप से दिखना बंद हो जाता है तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण के नाम से बुलाया जाता है। ऐसा पृथ्वी के कुछ इलाकों में ही होता है।
Advertisement

2019 Total Solar Eclipse में चंद्रमा की छाया अर्जेंटीना और चीली के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगी। आसपास के देशों के लोग आंशिक सूर्य ग्रहण ही देख पाएंगे।
 

2019 Surya Grahan कहां दिखेगा?

Space.com के मुताबिक, अर्जेंटीना और चीली में ही पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा। उरुग्वे, पराग्वे, इक्वाडोर और ब्राज़ील के इलाकों में आंशिक सूर्य ग्रहण ही दिखेगा। अफसोस की भारत में सूर्य ग्रहण बिल्कुल ही नहीं दिखेगा।
Advertisement

पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान इतना अंधेरा हो जाएगा कि इस खगोलीय घटना का दीदार करने की चाहत रखने वाले लोग आसमान में कई ग्रहों को देख पाएंगे जो आमतौर पर नहीं संभव होता है।
 

Solar Eclipse 2019 कब लगेगा?

आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगी। पूर्ण सूर्य ग्रहण रात में 11 बजकर 54 मिनट पर लग जाएगा। दक्षिण अमेरिका तक पहुंचने से पहले सूर्य ग्रहण 2019 प्रशांत महासागर के सूदूर द्वीपों में दिखेगा।
Advertisement

बात दें कि अगला सूर्यग्रहण 14 दिसंबर 2020 को लगेगा। इस बार भी ग्रहण चीली और अर्जेंटीना में लगेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Surya Grahan, Total Solar Eclipse

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.