पृथ्‍वी पर मंडरा रही 1360 किलोग्राम की आफत! गिरने वाला है एक सैटेलाइट, जानें इसके बारे में

ESA Aeolus satellite : यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) ने अगस्त 2018 में इस सैटेलाइट को लॉन्‍च किया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 मई 2023 14:45 IST
ख़ास बातें
  • ईएसए का एक सैटेलाइट पृथ्‍वी पर गिरने वाला है
  • ईएसए का पूरा नाम यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी है
  • 320 किलोमीटर की ऊंचाई पर अभी मौजूद है सैटेलाइट

ESA Aeolus satellite : यह स्‍पेसक्राफ्ट पृथ्‍वी से लगभग 320 किलोमीटर की ऊंचाई पर हमारे ग्रह का चक्‍कर लगा रहा है।

Photo Credit: ESA

पृथ्‍वी पर 1360 किलोग्राम का खतरा मंडरा रहा है! रिपोर्टों के अनुसार, एक सैटेलाइट हमारे ग्रह के वायुमंडल में गिरने वाला है। इसका नाम आयोलस (Aeolus) है, जिसे यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) ने अगस्त 2018 में लॉन्‍च किया था। इस सैटेलाइट को अर्थ एक्‍स्‍प्‍लोरर सर्च मिशन के रूप में लॉन्च किया गया था। ESA के सामने सबसे बड़ी चुनौती सैटेलाइट को सुरक्षित तरीके से पृथ्‍वी पर गिराना है, ताकि जानमाल का कोई नुकसान ना हो। कैसे होगा यह सब, आइए जानते हैं। 
 

खत्‍म हो रहा है ईंधन

आयोलस का ईंधन धीरे-धीरे खत्‍म हो रहा है। यह स्‍पेसक्राफ्ट पृथ्‍वी से लगभग 320 किलोमीटर की ऊंचाई पर हमारे ग्रह का चक्‍कर लगा रहा है। पृथ्‍वी के करीब होने के कारण इसे अपनी कक्षा में बने रहने के लिए ज्‍यादा फ्यूल खर्च करना पड़ता है। इसके अलावा, सूर्य से निकले फ्लेयर्स और प्‍लाज्‍मा ने भी ग्रह को ज्‍यादा फ्यूल खर्च करने पर मजबूर किया है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, यह हवा के विपरीत चलने जैसा है।  
 

बंद हो चुका है मिशन 

आयोलस ने 30 अप्रैल को अपना कामकाज बंद कर दिया है। स्‍पेसक्राफ्ट के तमाम इंस्‍ट्रूमेंट्स को स्‍पेशल मोड में रखा गया है, ताकि आखिरी समय की गतिविधियां सही से हो सकें। 
 

अब आगे क्‍या? 

आने वाले दिनों में इस स्‍पेसक्राफ्ट को नीचे की ओर लाया जाएगा। इसकी ऊंचाई को 320 से 150 किलोमीटर तक किया जाएगा। उसके बाद स्‍पेसक्राफ्ट पृथ्‍वी की ओर गिरना शुरू कर देगा। अभी तक का अनुमान यही है कि यह सैटेलाइट धरती के वातावरण में प्रवेश करते ही जल जाएगा।  
 

पृथ्‍वी के लिए खतरा कितना बड़ा? 

यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ने बताया है कि आयोलस जब पृथ्‍वी पर दोबारा एंट्री करेगा तो किसी नुकसान की संभावना बहुत कम है। अमूमन जब इस तरह के स्‍पेसक्राफ्ट पृथ्‍वी पर गिरते हैं, तो कई टुकड़ों में बंटने के बाद समुद्री इलाकों में समा जाते हैं। हालांकि जिस क्षेत्र में स्‍पेसक्राफ्ट गिरते हैं, वहां का प्रशासन लोगों को अलर्ट करता है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  3. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  4. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  5. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
  6. भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
  7. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
  9. Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स
  10. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.