सैटेलाइट इंटरनेट के दिन आ गए! Elon Musk की स्‍टारलिंक को जल्‍द मिल सकती है सरकार से मंजूरी

Starlink India : मस्क ने पहले भी भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने का प्रयास किया था, लेकिन सरकारी मंजूरी न मिलने से कदम पीछे खींचने पड़े।

विज्ञापन
Written by IANS, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2024 12:12 IST
ख़ास बातें
  • भारत में जल्‍द शुरू हो सकती है सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस
  • एलन मस्‍क की कंपनी स्‍टारलिंक को दी जा सकती है मंजूरी
  • अप्रूवल का प्रोसेस इस समय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के डेस्क पर

एलन मस्‍क बहुत जल्‍द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए भारत आ रहे हैं।

एलन मस्क की भारत यात्रा जल्‍द होने वाली है। उससे पहले टेक अरबपति एलन मस्‍क (Elon Musk) की सैटेलाइट-बेस्‍ड इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक (Starlink) को कथित तौर पर संचार मंत्रालय से अस्थायी मंजूरी मिल गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, अप्रूवल का प्रोसेस इस समय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के डेस्क पर है और कुछ सुरक्षा मुद्दों पर गृह मंत्रालय से अंतिम मंजूरी का इंतजार है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विदेशी निवेश और निवल मूल्य (नेट वर्थ) जैसे मुद्दों पर कॉमर्शल पार्ट की जांच की गई है और लाइसेंसिंग शर्तों के अनुसार तकनीकी जरूरतों की जांच की गई है।

स्टारलिंक को भारत सरकार से मंजूरी मिल जाने पर उसे सैटेलाइट (जीएमपीसीएस) सेवाओं द्वारा ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन लाइसेंस जारी किया जाएगा, जो देश में सैटेलाइट कम्‍युनिकेशन सर्विसेज प्रदान करने के लिए जरूरी है।
Advertisement

मस्क ने पहले भी भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने का प्रयास किया था, लेकिन सरकारी मंजूरी न मिलने से कदम पीछे खींचने पड़े। कंपनी ने नवंबर 2022 में फ‍िर से कोशिश की और जीएमपीसीएस लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। हालांकि तब बात बहुत आगे नहीं बढ़ पाई थी, लेकिन स्‍टारलिंक लगातार प्रयास जारी रखे रही। 

सरकार ने पिछले साल दिसंबर में दूरसंचार विधेयक 2023 पारित किया था, जो नीलामी में भाग लेने की जरूरत के बिना सैटेलाइट-बेस्‍ड सर्विसेज के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन की अनुमति देता है। सरकार का यह कदम वनवेब (Oneweb), स्टारलिंक और अमेजन की कुइपर जैसी कंपनियों के पक्ष में है।
Advertisement

पिछले हफ्ते, टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए अपनी भारत यात्रा की पुष्टि की थी। उम्मीद है कि अपनी भारत यात्रा के दौरान वह कई बड़ी घोषणाएं करेंगे, जिसमें स्टारलिंक की लॉन्चिंग और देश में 2 से 3 अरब डॉलर के बीच निवेश शामिल है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.