Elon Musk की तीसरी ‘अग्निपरीक्षा’, दुनिया का सबसे भारी रॉकेट ‘स्‍टारशिप’ फ‍िर उड़ने को तैयार, देखें

SpaceX Starship 3rd flight : स्‍टारशिप की पिछली दो उड़ानें विफल रहीं, क्‍योंकि लॉन्चिंग के बाद रॉकेट में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी और मिशन कंट्रोलर को उसे ब्‍लास्‍ट करना पड़ा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 फरवरी 2024 16:02 IST
ख़ास बातें
  • स्‍टारशिप रॉकेट की तीसरी फ्लाइट की तैयारी
  • रॉकेट को स्‍टारबेस फैस‍िल‍िटी में लाया गया
  • अमेरिकी प्रशासन से अप्रूवल का इंतजार कर रही कंपनी

‘स्‍टारशिप’ का लॉन्‍च सफल होता है तो भविष्‍य में इंसानों को चांद और वहां से मंगल ग्रह तक भेजने की राह आसान हो जाएगी।

Photo Credit: @SpaceX

Elon Musk की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) एक बार फ‍िर तैयार है। दुनिया का सबसे भारी रॉकेट ‘स्‍टारशिप' फ‍िर से लॉन्‍च पैड पर पहुंच गया है। इसकी पिछली दो उड़ानें विफल रही हैं, क्‍योंकि लॉन्चिंग के बाद रॉकेट में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी और मिशन कंट्रोलर को उसे ब्‍लास्‍ट करना पड़ा। क्‍या तीसरी उड़ान में यह कामयाब होगा? दुनियाभर की स्‍पेस एजेंसियां इस सवाल का जवाब चाहती हैं। अगर ‘स्‍टारशिप' अपने लॉन्‍च में कामयाब होता है तो भविष्‍य में इंसानों को चांद और वहां से मंगल ग्रह तक भेजने की राह आसान हो जाएगी। 

स्‍पेसएक्‍स ने लेटेस्‍ट स्‍टारशिप रॉकेट को अमेरिका के टेक्‍सास में स्‍टारबेस लॉन्‍च पैड पर पहुंचा दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर इससे जुड़ी तस्‍वीरें शेयर कीं और इसे मील का पत्‍थर बताया।  
 

रॉकेट की विशालता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसके दो प्रमुख एलिमेंट हैं। पहला है- सुपर हैवी बूस्‍टर और दूसरा स्‍टारशिप अपर स्‍टेज जोकि 165 फुट लंबा है। यह स्‍पेसएक्‍स की तीसरी स्‍टारशिप टेस्‍ट फ्लाइट होगी। कंपनी को उम्‍मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में टेस्‍ट फ्लाइट काे उड़ाया जाएगा। स्‍पेसडॉटकॉम के अनुसार, हालांकि अभी तक अमेरिकी प्रशासन से टेस्‍ट की मंजूरी नहीं मिली है। 
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि तीसरी उड़ान के लिए स्‍पेसएक्‍स को लाइसेंस कब मिलेगा, यह जानकारी नहीं है। अमेरिका का FAA इस बात की जांच कर रहा है कि दिसंबर में लॉन्‍च हुई दूसरी स्‍टारशिप उड़ान में ऐसा क्‍या हुआ, जोकि 8 मिनट बाद उसमें विस्‍फोट हो गया।  

स्‍टारशिप को पहली बार पिछले साल अप्रैल में उड़ाया गया था। लॉन्चिंग के वक्‍त ही रॉकेट थरथराता हुआ दिखा था और कुछ मिनटों में ही वह विस्‍फोट कर गया था। तब कहा गया कि मस्‍क अपने मकसद में फेल हो गए हैं। लेकिन उनकी कंपनी पीछे हटने काे तैयार नहीं है और एक के बाद एक टेस्‍ट करती जा रही है। 
Advertisement
 

क्‍या है स्‍टारशिप रॉकेट 

स्टारशिप एक रीयूजेबल रॉकेट है। इसमें मुख्‍य रूप से दो भाग हैं। पहला है- पैसेंजर कैरी सेक्‍शन यानी जिसमें यात्री रहेंगे, जबकि दूसरा है- सुपर हैवी रॉकेट बूस्‍टर। स्‍टारशिप और बूस्‍टर को मिलाकर इसकी लंबाई 394 फीट (120 मीटर) है। जबकि वजन 50 लाख किलोग्राम है। जानकारी के अनुसार, स्टारशिप रॉकेट 1.6 करोड़ पाउंड (70 मेगान्यूटन) का थ्रस्ट उत्पन्न करने में सक्षम है। यह नासा के स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट से लगभग दोगुना अधिक है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.