एलन मस्‍क की SpaceX ने 49 और Starlink सैटेलाइट लॉन्‍च किए, हर घर इंटरनेट पहुंचाने की तैयारी

SpaceX ने इस लॉन्‍च से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि रात को आकाश में एक विशाल बादल के ऊपर से रॉकेट उड़ान भरना शुरू करता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जनवरी 2022 11:44 IST
ख़ास बातें
  • ताजा लॉन्‍च ‘फाल्कन 9’ रॉकेट के जरिए 19 जनवरी को हुआ
  • एलन मस्‍क की नजर नासा (Nasa) के मून मिशन पर भी है
  • इसके तहत 30 साल बाद इनसान को दोबारा चांद पर उतारने की तैयारी है

US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन ने SpaceX को 12,000 मिनी-सैटेलाइट लॉन्च करने की अनुमति दी है।

Photo Credit: Twitter/@elonmusk

सैटेलाइट इंटरनेट को पूरी दुनिया में उपलब्‍ध कराने के लिए एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) एक के बाद एक सैटेलाइट लॉन्‍च कर रही है। कंपनी ने 49 और स्‍टारलिंक (Starlink) सैटेलाइट्स लॉन्‍च किए हैं। इस तरह अबतक 2 हजार से ज्‍यादा स्‍टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया जा चुका है। ताजा लॉन्‍च ‘फाल्कन 9' रॉकेट के जरिए 19 जनवरी को अमेरिका के फ्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर से हुआ। लॉन्‍च के लगभग 9 मिनट बाद रॉकेट का पहला स्‍टेज पृथ्वी पर वापस आ गया। 

SpaceX द्वारा चलाए जा रहे Starlink प्रोजेक्‍ट के तहत सैकड़ों छोटे उपग्रहों के जरिए दुनिया भर में लो-लेटेंसी ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस देने की तैयारी है। कुछ इलाकों में यह सर्विस शुरू भी हो गई है। इस प्रोजेक्‍ट के तहत उन इलाकों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने का सपना है, जो पूरी तरह से जमीनी ब्रॉडबैंड सर्विस से दूर हैं। हालिया लॉन्‍च के बाद एलन मस्‍क ने फाल्कन 9 रॉकेट की एक शानदार तस्‍वीर ट्वीट की। उसके बैकग्राउंड में चंद्रमा उगता हुआ नजर आ रहा है। गौरतलब है कि एलन मस्‍क की नजर नासा (Nasa) के मून मिशन पर भी है, जिसके तहत 30 साल बाद इनसान को दोबारा चांद पर उतारने की तैयारी है। अपने ट्वीट में एलन मस्‍क ने लिखा, जल्द ही चंद्रमा पर वापसी।
इस बीच, SpaceX ने इस लॉन्‍च से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात को आकाश में एक विशाल बादल के ऊपर से रॉकेट उड़ान भरना शुरू करता है। 
एक और वीडियो में दिखाया गया कि कैसे रॉकेट से अलग होकर और ‘SpaceX ड्रोन शिप' पर लैंड करने के बाद पहले स्‍टेज का बूस्टर पृथ्वी पर लौट आया। पहले स्‍टेज के बूस्टर का इस्‍तेमाल SpaceX बार-बार एक रीयूज मशीन की तरह कर रही है। इसे पृथ्‍वी पर वापस लौटाया जाता है। ऐसा करने से कंपनी का पैसा बचता है और लॉन्‍च की लागत भी कम हो जाती है। 
अगर आप स्टारलिंक मिशन का लॉन्‍च नहीं देख पाए, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। SpaceX ने लगभग दो घंटे का वीडियो शेयर किया है।

आने वाले हफ्तों और महीनों में और Starlink सैटेलाइट लॉन्च होने की उम्मीद है। याद रहे कि US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन ने SpaceX को 12,000 मिनी-सैटेलाइट लॉन्च करने की अनुमति दी है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: SpaceX, Elon Musk, Starlink, Satellite launch

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  2. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  3. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
  3. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. दुनिया की पहली नेरोगेज हाइड्रोजन ट्रेन इटली में पेश, धुएं की जगह छोड़ेगी भाप
  5. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  6. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  7. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  8. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  9. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  10. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.