एलन मस्क का बड़ा दावा! ISS पर फंसे NASA एस्ट्रोनॉट्स को बहुत पहले ले आता SpaceX, लेकिन...

पिछले वर्ष जून में विलियम्स और विल्मोर आठ दिन के मिशन के लिए ISS पर पहुंचे थे। Boeing के Starliner स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी समस्या के कारण विलियम्स और विल्मोर की वापसी मुश्किल हो गई थी। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मार्च 2025 11:55 IST
ख़ास बातें
  • मस्क का दावा है कि बहुत पहले एस्ट्रोनॉट्स को वापस लाने का ऑफर दिया गया था
  • लेकिन कथित तौर पर SpaceX को बाइडेन प्रशासन ने इसे अनुमति नहीं दी
  • Sunita Williams के साथ Butch Wilmore भी आठ महीनों से ISS पर फंसे हैं

Photo Credit: NASA

SpaceX के CEO एलन मस्क ने दावा किया है कि उन्होंने NASA के अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से वापस लाने का ऑफर दिया था, लेकिन बाइडेन प्रशासन ने इसे अनुमति नहीं दी। मस्क ने कहा कि ये एस्ट्रोनॉट्स सिर्फ 8 दिनों के मिशन के लिए गए थे, लेकिन अब 8 महीने से ISS पर फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि SpaceX छह महीने पहले ही उन्हें वापस ला सकता था, लेकिन व्हाइट हाउस ने रोक लगा दी। अब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि Sunita Williams के साथ Butch Wilmore भी ISS पर फंसे हैं। पिछले वर्ष जून में विलियम्स और विल्मोर आठ दिन के मिशन के लिए ISS पर पहुंचे थे। Boeing के Starliner स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी समस्या के कारण विलियम्स और विल्मोर की वापसी मुश्किल हो गई थी। 

दरअसल हाल ही में X पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया था कि बोइंग स्टारलाइनर से ISS गए एस्ट्रोनॉट बुच विलमोर ने कहा है कि उनकी वापसी में देरी राजनीतिक कारणों से हुई। मामले ने अब और अधिक आग पकड़ ली है, क्योंकि इसके एलन मस्क ने भी यही बात कही और इसपर पूरी सहमति जताई। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि SpaceX फंसे हुए एस्ट्रोनॉट्स को पहले ही ले आता यदि व्हाइट हाउस रुकावट नहीं डालता। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "SpaceX छह महीने पहले ही ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट भेज सकता था, लेकिन बाइडेन प्रशासन (नासा नहीं) ने इसकी इजाजत नहीं दी। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने जल्द से जल्द उन्हें वापस लाने को कहा है, और हम यही कर रहे हैं।"
Advertisement
 

मस्क का रिप्लाई पुष्टि करने वाली उस खबर के बाद आया, जिसमें बताया गया था कि NASA ने भी समान बात कबूली है। यहां दावा किया गया था कि NASA ने अपने बयान में कहा, "मालूम हुआ कि एलन मस्क सही कह रहे थे। बाइडेन प्रशासन ने राजनीतिक कारणों से एस्ट्रोनॉट्स को घर लौटने की अनुमति नहीं दी थी।"

एलन मस्क ने दावा किया कि बाइडेन प्रशासन SpaceX को चुनाव से पहले पॉजिटिव पब्लिसिटी नहीं देना चाहता था, इसलिए मिशन को रोका गया। मस्क पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थक माने जाते हैं, ऐसे में इस बयान के बाद विवाद और बढ़ता नजर आ रहा है।
Advertisement

एस्ट्रोनॉट Sunita Williams की इस महीने धरती पर वापसी की तैयारी की जा रही है। विलियम्स के साथ Butch Wilmore भी वापस लौटेंगे। इन दोनों एस्ट्रोनॉट्स को SpaceX के Dragon स्पेसक्राफ्ट से वापस लाया जाएगा। पिछले वर्ष जून में विलियम्स और विल्मोर आठ दिन के मिशन के लिए ISS पर पहुंचे थे। Boeing के Starliner स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी समस्या के कारण विलियम्स और विल्मोर की वापसी मुश्किल हो गई थी। स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट को ISS तक पहुंचने में मुश्किलें हो रही थी। इस स्पेसक्राफ्ट से हीलियम का लीक एक बड़ी मुश्किल थी। ISS की कमान रूस के एस्ट्रोनॉट Oleg Kononenko ने विलियम्स को सौंपी थी। 
Advertisement

NASA ने बताया है कि विलियम्स और विल्मोर की जगह Crew-10 के एस्ट्रोनॉट्स लेंगे। क्रू 10 मिशन 12 मार्च को ISS पर पहुंचेगा। इन एस्ट्रोनॉट्स को विलियम्स और विल्मोर जिम्मेदारियां सौंपेगे। इसके एक सप्ताह बाद इन दोनों एस्ट्रोनॉट्स की धरती पर वापसी होगी। इस मिशन में एस्ट्रोनॉट्स Anne McClain (कमांडर) और Nichole Ayers (पायलट) शामिल हैं। इनके साथ मिशन के स्पेशिलिस्ट्स जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के एस्ट्रोनॉट, Takuya Onishi और रूस की स्पेस एजेंसी Roscosmos के कॉस्मोनॉट, Kirill Peskov होंगे।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, NASA, Sunita Wiliams, Butch Wilmore, SpaceX, SpaceX Dragon
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.