Earthquake : तिब्‍बत दो हिस्‍सों में बंट सकता है, उत्तर भारत में बढ़ेगा भूकंप का खतरा : स्‍टडी

Earthquake : करीब 6 करोड़ साल पहले भारतीय प्‍लेट, यूरेशिया से टकराई थी, जिसके कारण दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ हिमालय अस्‍त‍ित्‍व में आए।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जनवरी 2024 14:00 IST
ख़ास बातें
  • एक स्‍टडी में मिली नई जानकारी
  • भारतीय टेक्टोनिक प्लेट यूरेशियन प्लेट की ओर श‍िफ्ट हो रही हैं
  • दो हिस्‍सों में बंट सकता है तिब्‍बत

ये स्‍टडी अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन की सालाना बैठक में पेश की गई।

तमाम स्‍टडीज में हम यह पढ़ते आए हैं कि हिमालय ऊपर उठ रहा है। अब एक नई स्‍टडी में कहा गया है कि भारतीय टेक्टोनिक प्लेट यूरेशियन प्लेट की ओर श‍िफ्ट हो रही हैं। इसकी वजह से भूमि द्रव्यमान (landmass) में हर साल 2 मिलीमीटर की कमी आ रही है। इस प्‍लेट की स्‍पीड हिमालय को भी बढ़ा रही है और यह तिब्‍बत को दो हिस्‍सों में बांट सकती है। स्‍टडी में पता चला है कि धरती के नीचे हो रही हलचल आने वाले वर्षों में एक नई भूसंरचना को जन्‍म दे सकती है। गौरतलब है कि करीब 6 करोड़ साल पहले भारतीय प्‍लेट, यूरेशिया से टकराई थी, जिसके कारण दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ हिमालय अस्‍त‍ित्‍व में आए। 

ये स्‍टडी अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन की सालाना बैठक में पेश की गई। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार इस स्‍टडी को ओशन यूनिवर्सिटी ऑफ चाइना के जियोफ‍िजिसिस्‍ट लिन लियू ने लीड किया। 
Advertisement

रिसर्चर्स ने कहा है कि उनकी खोज में यह पता चला है कि दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला पहले की तुलना में ज्‍यादा जटिल हो सकती है। हिमालय दुनिया की सबसे युवा संरचना है और यूरेशियाई प्लेटों से टकराने के कारण लगातार यह ऊंचा हो रहा है। 

स्‍टडी में यह भी कहा गया है कि इन सबकी वजह से उत्तर भारत, पूर्वोत्तर भारत और तिब्बत में अधिक भूकंप आ सकते हैं। यह स्‍टडी तिब्बत के नीचे आने वाली भूकंप तरंगों और सतह पर उठने वाली गैसों के विश्लेषण पर बेस्‍ड है। 
Advertisement

गौरतलब कि हाल के वर्षों में भारतीय क्षेत्र और आसपास के देशों में भूकंप आ रहे हैं। नेपाल में कुछ वर्षों पहले आए भूकंप में सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। चीन के इलाकों में भी भूकंप आ रहे हैं। उत्तर भारत में भूकंप की घटनाएं बढ़ रही हैं। तमाम मीडिया रिपोर्टों में एक्‍सपर्ट के हवाले से कहा जा चुका है कि उत्तर भारत के इलाके में एक बड़ा भूकंप आ सकता है। 
Advertisement

बहरहाल, इस स्‍टडी से जियोफ‍िज‍िस्‍टों को इस बात की समझ मिल सकती है कि टेक्टोनिक प्लेटें कैसे इंटरेक्‍ट करती हैं। भविष्‍य में भूकंप का पुर्वानुमान लगाने में भी वैज्ञानिकों को मदद मिल सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  5. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.