Earth Photo : आधी पृथ्‍वी पर दिन, आधी में हो गई रात! क्‍या है इस तस्‍वीर का मतलब? जानें

Earth Photo : इस तस्‍वीर पर यूजर्स भी रिएक्‍शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, यह दिलचस्‍प पोस्‍ट है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 सितंबर 2023 09:58 IST
ख़ास बातें
  • यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ने शेयर की नई तस्‍वीर
  • पृथ्‍वी के आधे हिस्‍से में रात, आधे में दिखा दिन
  • ईएसए ने समझाया तस्‍वीर का मतलब

ईएसए ने जो फोटो दिखाई है, उसमें अफ्रीका, यूरोप और मध्य पूर्व के इलाके को साफतौर पर देखा जा सकता है।

Photo Credit: ESA

स्‍पेस एजेंसियों की नजर हमारे सौर मंडल पर बनी रहती है। तमाम सैटेलाइट्स अंतरिक्ष से सूर्य और पृथ्‍वी समेत हमारे ग्रहों को एक्‍सप्‍लोर करते हैं। इसी कड़ी में यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) ने शनिवार को एक तस्‍वीर शेयर की। इसमें पृथ्‍वी की सतह के आधे हिस्‍से में दिन और आधे में रात देखी जा सकती है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट की गई इमेज यह भी बताती है कि उत्तरी गोलार्ध (Northern Hemisphere) में शरद ऋतु का आगमन होने वाला है। स्‍पेस एजेंसी ने इसकी तस्‍दीक करते हुए लिखा, सर्दियां आ रही हैं। हमारे सूर्य ने आकाशीय भूमध्‍य रेखा (celestial equator) को पार कर लिया। यह दर्शाता है कि उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों का आगमन होने जा रहा है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इस तस्‍वीर पर यूजर्स भी रिएक्‍शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, यह दिलचस्‍प पोस्‍ट है। अन्‍य यूजर ने लिखा, अव‍िश्‍वसनीय! ईएसए ने जो फोटो दिखाई है, उसमें अफ्रीका, यूरोप और मध्य पूर्व के इलाके को साफतौर पर देखा जा सकता है। 
 

स्‍पेसडॉटकॉम के अनुसार, उत्तरी गोलार्ध में खगोलीय रूप से शरद ऋतु की शुरुआत हो गई और दक्षिणी गोलार्ध में वसंत (spring) की शुरुआत हुई है। रिपोर्ट कहती है कि सूर्य अब पृथ्‍वी के दक्षिणी गोलार्ध की तरफ सीधी रोशनी के साथ शिफ्ट हो रहा है। बीते 6 महीने हमारे ग्रह के उत्तरी हिस्से पर सूर्य की सीधी रोशनी रही थी। 
Advertisement

रिपोर्ट के कहती है कि साल के ज्‍यादातर समय पृथ्वी की धुरी या तो सूर्य की ओर या उससे दूर झुकी रहती है। इसका मतलब है कि हमारे ग्रह के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से को सूर्य से अलग-अलग लेवल पर रोशनी मिलती है। हालांकि सूर्य की रोशनी दोनों गोलार्धों में समान रूप से आती है। 

भारतीय उपमहाद्वीप की बात करें, तो मॉनसून अब धीरे-धीरे देश के उत्तरी हिस्‍से से विदाई लेना शुरू कर देगा। अक्‍टूबर के दूसरे सप्‍ताह के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.