धरती से 400km ऊपर अंतरिक्ष से रात में कैसी दिखती है पृथ्‍वी? Nasa ने शेयर की फोटो, जानें डिटेल

Nasa New Image : फोटो में रात में जगमगाते हमारे ग्रह के अलावा आकाश में चमकते चांद को देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 नवंबर 2023 12:20 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने शेयर की नई तस्‍वीर
  • इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से ली गई तस्‍वीर
  • पृथ्‍वी पर दिख रहा एयरग्‍लो भी आया नजर

तस्‍वीर में देखा जा सकता है कि चंद्रमा पृथ्‍वी के ऊपर चमक रहा है। नीचे ट‍िमटिमाती लाइट्स बताती हैं कि वह जगह पृथ्‍वी की सतह है।

अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) हमारे ब्रह्मांड की नई-नई तस्‍वीरें शेयर करती रहती है। जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप से लेकर हबल टेलीस्‍कोप और तमाम दूरबीनों की मदद से इमेजेस को कैप्‍चर किया जाता है। धरती से 400 किलोमीटर ऊपर पृथ्‍वी का चक्‍कर लगा रहा इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन भी अंतरिक्ष और पृथ्‍वी को एक्‍स्‍प्‍लोर कर रहा है। इतनी ऊंचाई से रात में पृथ्‍वी कैसी दिखती है, यही नासा की नई तस्‍वीर में दिखाया गया है। फोटो में रात में जगमगाते हमारे ग्रह के अलावा आकाश में चमकते चांद को देखा जा सकता है।   

नासा ने इंस्‍टाग्राम पर यह तस्‍वीर शेयर की है। लेटेस्‍ट पोस्‍ट से पता चला है कि यह फोटो 14 नवंबर को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से ली गई थी। तब आईएसएस अमेरिका के ऊपर पृथ्‍वी से करीब 418 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। नासा ने लिखा- ऑर्बिटल रात के दौरान स्‍पेस स्‍टेशन से पृथ्‍वी का एक दृश्‍य। तस्‍वीर में देखा जा सकता है कि चंद्रमा पृथ्‍वी के ऊपर चमक रहा है। नीचे ट‍िमटिमाती लाइट्स बताती हैं कि वह जगह पृथ्‍वी की सतह है। 
Advertisement
 

नासा के अनुसार इस तस्‍वीर में क्षितिज के पास जो ज्‍यादा रोशनी है, वह शिकागो शहर है। नीचे की तरफ बाईं ओर दिख रही ज्‍यादा रोशनी अमेरिका का डेनवर शहर है। तस्‍वीर की सबसे बड़ी खूबी है कि इसमें एयरग्‍लो (Airglow) बन रहा है, जो पृथ्‍वी के ऊपर पीली लाइननुमा रोशनी है। एयरग्‍लो दिखते तो ऑरोरा जैसे हैं, लेकिन इनके बनने की प्रक्रिया अलग होती है। 
Advertisement

नासा के अनुसार, ऑरोरा के निर्माण में सौर हवाओं की भूमिका अहम होती है, जबकि एयरग्‍लो दिन-प्रतिदिन के सोलर रेडि‍एशन का नतीजा होते हैं। एयरग्‍लो के निर्माण में ऊपरी वायुमंडल का तापमान, डेंसिटी और कणों की संरचना अहम भूमिका निभाती है। 

बहरहाल, नासा की यह तस्‍वीर यूजर्स को काफी पसंद आ रही है। इसे 7.8 लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स और कई कमेंट अबतक मिले हैं। एनडीटीवी के अनुसार, कई यूजर्स ने तस्‍वीर को अद्भुत और तो कई ने इसे सुंदर बताया। कुछ दिनों पहले ही नासा ने स्‍पेस स्‍टेशन से ली गई एक तस्‍वीर शेयर की थी, जिसमें ऑरोरा को कैप्‍चर किया गया था। वह ऑरोरा अमेरिका के यूटा के आसमान में कैप्‍चर हुआ था। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  5. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  6. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  10. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.