क्‍या मंगल ग्रह पर इंद्रधनुष बनते हैं, नासा के एक्‍सपर्ट ने बताया

मंगल ग्रह के बादलों में बर्फ हो सकती है, लेकिन यह भी इंद्रधनुष बनाने के लिए किसी काम की नहीं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2021 14:52 IST
ख़ास बातें
  • मंगल पर मौजूद बूंदें पृथ्वी के बादलों में बूंदों से 10 गुना छोटी हैं
  • इन बूंदों को कम से कम 10 गुना बड़ा होना चाहिए
  • इस वजह से मंगल ग्रह पर इंद्रधनुष नहीं बनते हैं

मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना तलाशने के लिए नासा साल 1970 से वहां मशीनें और उपकरण भेज रहा है।

Photo Credit: Nasa

क्या मंगल (Mars) ग्रह पर इंद्रधनुष (rainbows) हैं? इस सवाल का जवाब नासा ने अपनी 'आस्क द एक्सपर्ट' सीरीज के नए एपिसोड में दिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में नासा के प्‍लेनेटरी साइंटिस्‍ट और मार्स एक्‍सपर्ट ‘मार्क लेमन' ने यह समझाने की कोशिश की है। तो इस सवाल का जवाब है- नहीं। मंगल पर इंद्रधनुष नहीं हैं। हालांकि कई और चीजें पृथ्‍वी की तरह हैं। मंगल पर इंद्रधनुष नहीं होने की वजह समझाते हुए लेमन ने बताया है कि उसके निर्माण के लिए पानी के अलावा भी और चीजें चाहिए। इंद्रधनुष तब बनते हैं, जब सूर्य की रोशनी एक गोलाकार बूंद से गुजरती है, रिफ्लेक्‍ट होती है और इंसान की आंखों की ओर आती है। ऐसा आमतौर पर बारिश के बाद होता है। 

लेमन ने कहा कि इंद्रधनुष बनने के लिए पानी की गोलाकार बूंदों की जरूरत होती है। उन्‍होंने बताया कि मंगल ग्रह पर पानी की पर्याप्त बूंदें नहीं हैं। मंगल पर मौजूद बूंदें पृथ्वी के बादलों में पाई जाने वाली बूंदों से 10 गुना छोटी हैं और इंद्रधनुष बनाने के लिए इन बूंदों को कम से कम 10 गुना बड़ा होना चाहिए। लेमोन ने कहा कि मंगल ग्रह के बादलों में बर्फ हो सकती है, लेकिन यह भी इंद्रधनुष बनाने के लिए किसी काम की नहीं।
 

तो फ‍िर अप्रैल महीने की शुरुआत में पर्सेवरेंस (Perseverance) रोवर ने मंगल ग्रह के आकाश में क्या देखा था? सोशल मीडिया पर काफी अटकलों के बाद नासा ने बताया वह एक लेंस फ्लेयर था। लेमन ने भी वीडियो में इस घटना का जिक्र किया। नासा ने यह तो स्‍पष्‍ट कर दिया है कि मंगल पर कोई इंद्रधनुष नहीं है, लेकिन यहां पृथ्वी जैसी कई घटनाएं होती हैं। यानी मंगल पर बादल हैं। तूफान और हवाएं भी हैं।

मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना तलाशने के लिए नासा साल 1970 से वहां मशीनें और उपकरण भेज रहा है। हाल ही में नासा के मार्स रोवर ने ग्रह में ऐसा कुछ देखा है, जिसे किसी ने कभी नहीं देखा। मार्स रोवर ने मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर रीजन में सतह को खरोंच दिया। इसके बाद चट्टान के नीचे से कुछ ऐसा मिला, जो निश्चित रूप से पहले कभी नहीं देखा गया था। इन इमेजेस ने मंगल ग्रह पर जीवन के संभावित अस्तित्व के रहस्यों के बारे में उत्सुकता बढ़ा दी है। रोवर अब इन नमूनों को इकट्ठा करेगा, ताकि पृथ्वी पर वैज्ञानिक आगे की खोज कर सकें।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, mars, rainbows, instaragm video, ask the expert

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  2. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  5. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  8. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  9. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.