बुध ग्रह में मिला हीरे का भंडार! 485km नीचे 15km मोटी परत, लेकिन निकालना ‘नामुमकिन’

Diamond reserves on Mercury : अगर बुध ग्रह के अंदर हीरे हुए, तो भी उन्‍हें निकाला नहीं जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 जुलाई 2024 13:42 IST
ख़ास बातें
  • बुध ग्रह में छुपा हो सकता है हीरों का भंडार
  • 485km नीचे 15km मोटी परत का अनुमान
  • लेकिन हीरों का निकाला नहीं जा सकता

बुध ग्रह की यह तस्‍वीर यूरो‍पीय स्‍पेस एजेंसी के मिशन ने पिछले साल ली थी।

हमारी पृथ्‍वी पर सबसे कीमती चीजों में से एक है डायमंड यानी हीरा। एक स्‍टडी में पता चला है कि इसकी मौजूदगी सौरमंडल के अन्‍य ग्रहों पर भी हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल में की गई स्‍टडी में संकेत मिले हैं कि बुध ग्रह की सतह के नीचे सैकड़ों मील की दूरी पर हीरे की एक मोटी परत मौजूद हो सकती है। लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग में सेंटर फॉर हाई-प्रेशर साइंस एंड टेक्नोलॉजी एडवांस्ड रिसर्च के एक साइंटिस्‍ट और स्‍टडी के सह-लेखक यानहाओ लिन ने अहम जानकारी दी है। 

उन्‍होंने बताया है कि बुध ग्रह के हाई कार्बन कंटेंट ने उन्‍हें एहसास दिलाया कि शायद ग्रह के अंदर कुछ खास है। स्‍टडी के रिजल्‍ट जर्नल नेचर कम्‍युनिकेशंस में पब्लिश हुए हैं। 
Advertisement

बुध हमारे सौर मंडल का पहला ग्रह है, जिसमें एक चुंबकीय क्षेत्र है। हालांकि उसका चुंबकीय क्षेत्र, पृथ्‍वी की तुलना में कमजोर है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के मैसेंजर (Messenger) स्‍पेसक्राफ्ट ने भी बुध की सतह पर ऐसे डार्क स्‍पॉट्स का पता लगाया है, जिनकी पहचान एक तरह के कार्बन के रूप में हुई थी। 

वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि बुध ग्रह संभवतः गर्म लावा महासागर के ठंडा होने से बना है। बाकी ग्रहों पर भी ऐसा ही है, लेकिन बुध में मौजूद लावा महासागर सिलिकेट और कार्बन से भरपूर रहे होंगे। समय के साथ मेटल्‍स इसके अंदर जम गए और ग्रह के केंद्रीय कोर का निर्माण हुआ। 
Advertisement

कई सालों तक वैज्ञानिकों का यह मानना ​​था कि बुध ग्रह के मेंटल में तापमान और प्रेशर उसमें कार्बन की मौजूदगी के लिए बिल्कुल सही था। 2019 के एक स्‍टडी से पता चला कि बुध का मेंटल पहले लगाए गए अनुमान से 50 किलोमीटर (80 मील) ज्‍यादा गहरा हो सकता है। यानी वहां का तापमान और प्रेशर भी पहले लगाए अनुमान से ज्‍यादा था, जिससे ऐसे हालात पैदा होते हैं कि कार्बन, हीरो में क्र‍िस्‍टलाइज्‍ड हो जाए। 
Advertisement

बुध के बारे में और जानने के लिए बेल्जियम और चीनी रिसर्चर्स ने पृथ्‍वी पर प्रयोग किया। उन्‍होंने कुछ केमिकल मिक्‍सचर को बहुत ज्‍यादा दबाव पर प्रेशर किया। वैज्ञानिकों ने कंप्‍यूटर मॉडलों की भी मदद ली।  साइंटिस्‍ट लिन का दावा है कि ये कंप्यूटर सिमुलेशन से बुध ग्रह के अंदरूनी हिस्सों के बारे में जरूरी जानकारियां मिली हैं। वैज्ञानिकों को लगता है कि अगर बुध ग्रह के अंदर हीरे की परत मौजूद है तो वह 15 किलोमीटर मोटी लेयर हो सकती है। अगर बुध ग्रह के अंदर हीरे हुए, तो भी उन्‍हें निकाला नहीं जा सकेगा। क्‍योंकि वहां टेंपरेचर बहुत ज्‍यादा है और हीरे बुध ग्रह की सतह से लगभग 485 किलोमीटर नीचे हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.