420 करोड़ रुपये का ‘टिकट’ लेकर अंतरिक्ष में गए 4 यात्रियों की वापसी में होगी देरी, यह है वजह

इस वजह से एक्सिकॉम मिशन 1 (Ax-1) को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में कुछ और घंटे बिताने होंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2022 16:51 IST
ख़ास बातें
  • खराब मौसम की वजह से ISS से इस प्राइवेट मिशन की अनडॉकिंग में देरी की है
  • चार सदस्यीय इस मिशन को 8 अप्रैल को लॉन्‍च किया गया था
  • चालक दल की कमान नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइकल लोपेज के पास है

चार सदस्यीय इस मिशन को 8 अप्रैल को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट पर लॉन्च किया गया था।

Photo Credit: Nasa

अंतरिक्ष की दुनिया में पिछले दिनों इतिहास बना, जब पहली बार एक प्राइवेट मिशन के तहत चार यात्रियों ने इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी। अब खबर आ रही है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने खराब मौसम की वजह से ISS से इस प्राइवेट मिशन की अनडॉकिंग में देरी की है। इस वजह से एक्सिकॉम मिशन 1 (Ax-1) को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में कुछ और घंटे बिताने होंगे। दरअसल, स्प्लैशडाउन लोकेशन पर मौसम ठीक नहीं होने की वजह से इस मिशन में देरी की जा रही है। NASA, SpaceX और Axiom Space ने मिलकर इस स्‍पेसक्राफ्ट के तय डिपार्चर को स्‍थगित कर दिया है। 

नासा में स्पेस ऑपरेशंस मिशन डायरेक्टरेट की असोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर कैथी लाइडर्स ने ट्वीट किया है कि मौसम सही नहीं होने के कारण हम इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन से आज रात होने वाली एक्सिकॉम मिशन 1 की अनडॉकिंग को रोक रहे हैं। NASA, Axiom Space और SpaceX की टीमें दुनिया के पहले प्राइवेट अंतरिक्ष यात्री मिशन की वापसी के लिए बेस्‍ट मौके की तलाश कर रही हैं। 
Ax-1 मिशन, अंतरिक्ष स्टेशन के लिए पहली बार एक पूरी तरह से प्राइवेट क्रू मिशन है। चार सदस्यीय इस मिशन को 8 अप्रैल को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट पर लॉन्च किया गया था। चालक दल की कमान नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइकल लोपेज-एलेग्रिया ने संभाली है। उन्‍हें सहयोग कर रहे हैं- पायलट लैरी कॉनर और मिशन स्‍पेशलिस्‍ट, एयटन स्टिब्बे व मार्क पैथी। प्रत्येक यात्री का खर्च 55 मिलियन डॉलर (लगभग 4.2 अरब रुपये) है। इसमें इनकी रॉकेट राइड, स्पेस स्टेशन में रहना और खाना-पीना आदि शामिल है।   

एक और ट्वीट में बताया गया है कि मौसम के हिसाब से लॉन्च और ऑपरेशनल तारीखों का आकलन किया जाएगा। इससे पहले अपने ब्‍लॉग पोस्‍ट में नासा ने इस मिशन की अनडॉकिंग की जानकारी दी थी। बताया था कि चार सदस्यीय प्राइवेट अंतरिक्ष यात्री दल मंगलवार रात करीब 10 बजे अनडॉक करेगा। इसे 20 अप्रैल की सुबह फ्लोरिडा के तट पर स्पलैशडाउन होना था, लेकिन मौसम को देखते हुए अनडॉकिंग को स्‍थगित कर दिया गया है। 
Advertisement

गौरतलब है कि इससे पहले भी स्‍पेस टूरिस्‍ट आईएसएस पर जा चुके हैं, लेकिन पहली बार इस मिशन को प्राइवेट क्रू के जरिए अंजाम दिया गया है। अबतक की अंतरिक्ष यात्राओं को विभिन्‍न देशों की एजेंसियों ने पूरा किया है। अब प्राइवेट फ्लाइट्स, स्‍पेस टूरिज्‍म को पूरी तरह से बदलने के लिए तैयार हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, SpaceX, Axicom 1, first private space mission

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.