अमेरिका के ऊपर गिरी 1500Kg की चीनी आफत! आग का गोला देख चौंके लोग, जानें पूरा मामला

सैक्रामेंटो इलाके से लेकर सैन डिएगो तक लोगों ने एक धधकती हुए आग के गोले को देखा। कम से कम 81 लोगों ने इस घटना को रिपोर्ट किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2024 12:36 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका के आसमान में गिरा चीनी स्‍पेसक्राफ्ट का मलबा
  • शेनझोउ 15 स्‍पेसक्राफ्ट का ऑर्बिटल मॉड्यूल था
  • चीनी स्‍पेस एजेंसी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है

दावा है कि स्‍पेस मलबे का वह टुकड़ा चीन के शेनझोउ 15 स्‍पेसक्राफ्ट (Shenzhou 15 spacecraft) का ऑर्बिटल मॉड्यूल था।

Photo Credit: Jennifer M./American Meteor Society

अमेरिका और चीन की तनातनी जगजाहिर है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में ड्रैगन से मिल रही चुनौती अमेरिका और नासा (Nasa) को परेशान कर रही है। मंगलवार को एक और चीनी हरकत ने अमेरिका को टेंशन दी! चीनी स्‍पेस कबाड़ का एक बड़ा टुकड़ा 2 अप्रैल की सुबह कैलिफोर्निया के ऊपर आसमान में क्रैश हो गया। स्‍पेसडॉटकॉम ने अमेरिकन मेटियोर सोसायटी (AMS) के हवाले से बताया है कि सैक्रामेंटो इलाके से लेकर सैन डिएगो तक लोगों ने एक धधकती हुए आग के गोले को देखा। कम से कम 81 लोगों ने इस घटना को रिपोर्ट किया। 

जानेमाने खगोल वैज्ञानिक और सैटेलाइट ट्रैकर जोनाथन मैकडॉवेल का दावा है कि स्‍पेस मलबे का वह टुकड़ा चीन के शेनझोउ 15 स्‍पेसक्राफ्ट (Shenzhou 15 spacecraft) का ऑर्बिटल मॉड्यूल था। उस स्‍पेसक्राफ्ट पर सवार होकर नवंबर 2022 में 3 अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस में पहुंचाया गया था। 
 

रिपोर्ट के अनुसार, शेनझोउ ऑर्बिटल मॉड्यूल का वजन लगभग 3,300 पाउंड (1500 किलोग्राम) है। इसकी वजह से अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस में एक्‍स्‍ट्रा जगह मिलती है, जिससे वह अपने साइंस एक्‍सपेरिमेंट्स को पूरा कर पाएं। हालांकि इस मॉड्यूल को धरती पर वापस आने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है। यही वजह है कि एक समय के बाद मॉड्यूल पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया और जल उठा। 
Advertisement

जिन लोगों ने अंतरिक्ष कबाड़ को देखा, उन्‍होंने पहले उसे स्पेसएक्स (SpaceX) के मिशन का हिस्‍सा समझा। घटना से करीब 6 घंटे पहले कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से स्‍पेसएक्‍स ने 22 स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया था। बाद में दावा किया गया कि अंतरिक्ष कबाड़ का वह टुकड़ा ‘शेनझोउ 15' का ऑर्बिटल मॉड्यूल था, जो अचानक पृथ्‍वी के वायुमंडल में एंट्री करते हुए दुघर्टनाग्रस्‍त हो गया। 

इस स्‍पेस जंक को लेकर अभी तक चीन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अंतरिक्ष कबाड़ को लेकर अमेरिका, चीन की आलोचना करता रहा है। अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी आरोप लगाती है कि चीन अपने स्‍पेस मिशनों को लेकर गंभीर नहीं है, क्‍योंकि वह स्‍पेस जंक के निपटारे की योजना नहीं बनाता। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.